कौन है साहिल, जिसके जख्म राहुल गांधी ने दिखाए...सिर्फ 1% बचा आंख की रोशनी लौटने का चांस

Published : Jul 24, 2026, 05:16 PM IST
who is sahil lochab

सार

Rahul Gandhi Press Conference :नीट पेपर लीक मामले पर सड़कों पर उतरे राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जंतर मंतर पर पैलेट गन से घायल छात्र साहिल के पेट-पीट और छाते के जख्म भी दिखाए।

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर दिल्ली से लेकर देशभर में आज भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हड़ताल के दौरान पैलेट गन से घायल एक छात्र को साथ में लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल ने उस स्टूडेंट के जख्म बताए, जो पुलिस के द्वारा मारपीट में बुरी तरह से घायल हुआ था। आलम यह है कि उसकी एक आंख की रोशनी शायद हमेशा के लिए जा सकती है। सिर्फ 1 प्रतिशत ही रोशनी के लौटने के चांस हैं। तो आइए जानते हैं कौन है यह पीड़ित छात्र?

राहुल गांधी ने छात्र के अपने हाथ से दिखाए गहरे जख्म

दरअसल, 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर से संसद भवन तक जो पैदल मार्च निकाला था, उस दौरान पुलिस के द्वारा हुई लाठीचार्ज में करीब 100 से ज्यादा छात्र घायल हुए थे। जिसमें यह स्टूडेंट यह साहिल भी शामिल है। जिसके साथ खड़ा करके आज राहुल गांधी ने ना सिर्फ वो घटना बताई, बल्कि उसके हाथों, पीट-पेट और छाती के जख्मों को भी बताया। राहुल ने कहा-यह घायल बच्चा मेरा भाई है, जो हाथ में तिंरगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था। राहुल ने कहा ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा।

कौन है साहिल जिसके जख्म राहुल ने दिखाए

  • बता दें कि जिस छात्र के राहुल गांधी ने आज सबके सामने जख्म दिखाए हैं उस छात्र का पूरा नाम साहिल लोचाब है। जो कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र हैं। वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। जो जंतर मंतर पर विरोध में शामिल होने के लिए अपनी मां से यह कहकर गया था कि यह मेरे करियर से जुड़ा मामला है, इसलिए मैं भी गया हूं। लेकिन उसे उम्मीद नहीं था कि उसे इस विरोध में जिंदगीभर का जख्म मिल जाएगा।

आंख की रोशनी की सिर्फ 1% उम्मीद

साहिल की हाल ही में दिल्ली के AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है। जिसकी पुलिस की पैलेट गन से दाहिनी आंख की रोशनी जाने की कगार पर है। डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
Mumbai: पुलिस वैन रोकने वाली Rhiya Ahir ने अब PM Modi से क्या कहा...