गले में सांप...हाथ में त्रिशूल लिए स्वाति अघोरी कौन? बोली-बच गए आशुतोष ब्रह्मचारी वरना...

Published : Mar 09, 2026, 06:57 PM IST

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन शोषण की एफआईआर और आशुतोष महाराज पर हमले के बाद अब एक साध्वी की एंट्री हो गई है। जो खुद को डॉ. स्वाति अघोरी बताती है। उसका कहना है कि वह सनातन धर्म के लिए सूली पर भी चढ़ जाएगी।  

PREV
15

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में स्वाति अघोरी की एंट्री

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हमले के बाद डॉ. स्वाति अघोरी की लड़की चर्चा में आ गई है। क्योंकि उसने आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी जो ली है। उसने कहा वो इसलिए बच गए, क्योंकि ट्रेन की टॉयलेट में छिप गए थे।

25

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की ली जिम्मेदारी

डॉ. स्वाति अघोरी ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के तुरंत बात फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा- आशुतोष बच गए क्योंकि वे शौचालय में छिप गए, और कहा गया “बोला था न हमारे लोगों के हत्थे मत चढ़ जाना”. स्वाति ने लिखा वह सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करती हैं। इसकी खातिर वह सूली पर भी चढ़ जाएगी।

35

स्वाति ने कहा-हमें सूली पर चढऩे का भी नहीं डर

स्वाति ने अगले पोस्ट में लिखा-लगता है अब में चर्चा में आ गई हूँ ये हमे गिरफ्तार करने आए है धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या सूली पर चढ़ जाऊ चलिए साहब…गिरफ्तारी इसलिए क्योकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूँ गौ माता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है 1008.गुरू प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरिः धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है।

45

कौन हैं स्वाति अघोरी

बता दें कि स्वाति मूल रूप से उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं। जो खुद को अघोरी साधक, वेद-पुराण-उपनिषद की प्रवक्ता बताती है। इसके अलवा वो अपने आप को “काल भैरव युवा वाहिनी” की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताती हैं।  वह फेसबुक पर डॉ. स्वाति अघोरी से सक्रिय है। जिसके 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। फेसबुक कवर में अविमुक्तेश्वरानंद के गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तस्वीर लगी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपना गुरु बताती है।

55

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुआ था हमला

बता दें कि 8 मार्च को सुबह 5 बजे रीवा एक्सप्रेस में सिराथू स्टेशन के पास आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ था। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से वार किया। हमलावर ने आशुतोष महाराज की नाक काटने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने जान बचाने के लिए खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस हमले की जिम्मेदारी डॉ. स्वाति अघोरी ने ली है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories