कौन हैं TMC की सबसे खूबसूरत सांसद कोयल मल्लिक, ममता बनर्जी का छोड़ा साथ

Published : Jun 11, 2026, 08:10 PM IST
who is tmc rajya sabha mp koyel mallik resigns from rajyasabha  mamata banerjee

सार

TMC Political Crisis : बंगाल की सियासत में बड़ा खेला, कोयल मल्लिक ने क्यों छोड़ा पद? चार दिन में चार सांसद बाहर, आखिर TMC में चल क्या रहा है? क्या खत्म होने वाला है ममता का सियासी दबदबा? नए इस्तीफे ने बढ़ाई चर्चा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा सांसदों के बाद अब राज्यसभा सांसद भी बागी हो गए हैं। एक के बाद एक एमपी इस्तीफा दे रहा रहा है। कुल मिलाकर विधानसभा के बाद दोनों सदनों में ममता बनर्जी के सांसदों के टूटने की चर्चा जोरों पर है।आज सुबह जहां सांसद प्रकाश चिक बराइक ने पार्टी छोड़ी थी, वहीं अब शाम होते होते कोयल मल्लिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कुल मिलाकर पिछले चार दिन में टीएमसी के 4 सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। पार्टी अब कुल मिलाकर दो धड़ों में टूट चुकी है।

कौन हैं कोयल मल्लिक

  • कोलकाता में जन्मीं 44 साल की रूखमिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक वैसे तो पेशे से एक बंगाली एक्ट्रेस हैं। जो टॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। 2003 में नाटेर गुरु नाम की फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की
  • वह दिग्गज बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक की इकलौती बेटी हैं। उन्हें बंगाल की सबसे खूबसूरत सासंद भी कहा जाता है। टीएमसी ने मल्लिक को पिछले साल अप्रैल में राज्यसभा भेजा था। मल्लिक ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड निसपाल सिंह से शादी है। उनके दो बच्चे हैं।

ममता बनर्जी का सियासी आंकड़ा?

  • बता दें कि टीएमसी के पास 28 लोकसभा सांसद थे, लेकिन बागवत के बाद 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता दीदी के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं।
  • वहीं अगर उच्च सदन राज्यसभा की बात करें तो टीएमसी के 13 राज्यसभा हैं। जिसमें से बीते दिनों 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी अब टीएमसी के पास 8 राज्यसभा सांसद बचे हैं।
  • अगर हम बात बंगाल विधानसभा की सीट की बात करें तो टीएमसी ने 2026 के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। लेकिन बीते दिनों 58 विधायक बागी होकर ममता बनर्जी का साथ छोड़कर अलग गुट बना चुके हैं। यानि अब ममता के पास सिर्फ22 विधायक ही रह गए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी में तबाही का मंजर देख CM योगी भी शॉक्ड, 111 मौत के बाद निकाला तगड़ा आदेश
Kolkata Airport पर Abhishek Banerjee की भयंकर 'दुर्गति', TMC नेता को भीड़ ने घेरा-WATCH