Who Is Victoria Basu: कौन हैं विक्टोरिया बसु, बेटे को लेकर क्या हुआ कि जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस?

Published : Oct 23, 2026, 10:31 AM IST
who is victoria basu why red corner notice issued child custody case

सार

Victoria Basu Case: कौन हैं रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु, जिनके खिलाफ जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस? बेटे की कस्टडी को लेकर ऐसा क्या विवाद हुआ कि दिल्ली पुलिस को प्रत्यर्पण की मांग करनी पड़ी? जानिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़े इस मामले की पूरी कहानी।

Russian Woman Extradition News: पति-पत्नी के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर कोर्ट तक पहुंचते हैं, लेकिन दिल्ली से जुड़ा यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। एक रूसी महिला अपने ही भारतीय पति को चकमा देकर और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर अपने नाबालिग बेटे को लेकर देश छोड़कर भाग गई है। अब इस मामले में कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Child Custody Dispute: क्या है पूरा मामला और कैसे शुरू हुआ विवाद?

शादी और परिवार: सैकत बसु ने साल 2017 में रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु से शादी की थी। 29 अक्टूबर 2020 को उनके घर एक बेटा पैदा हुआ, जिसके बाद पारिवारिक कलह शुरू हो गई।

  • अचानक घर छोड़ना: आरोप है कि 13 मार्च 2023 को विक्टोरिया अपनी मां के साथ बिना बताए घर से निकल गई और बच्चे को वहीं छोड़ गई। इसके बाद उसने कोर्ट में बच्चे की अकेली कस्टडी पाने के लिए अर्जी दाखिल कर दी।
  • सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत से बच्चे की 'जॉइंट कस्टडी' (संयुक्त देखरेख) का आदेश मिल चुका था, लेकिन इसके बावजूद महिला ने कानून को धत्ता बता दिया।

Delhi Police Action: साकेत कोर्ट में दाखिल हुई स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में सैकत बसु की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली पुलिस ने साकेत जिला अदालत में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दीपकशी राणा की अदालत के सामने अपनी 'एक्शन टेकन Report' (ATR) पेश की।

  • प्रत्यर्पण की मांग: पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मुख्य आरोपी विक्टोरिया बसु का पता लगाकर उसे वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जरिए औपचारिक 'प्रत्यर्पण अनुरोध' (Extradition Request) भेज दिया गया है।
  • रेड कॉर्नर नोटिस जारी: महिला के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए इंटरपोल का 'रेड कॉर्नर नोटिस' भी जारी कर दिया गया है।
  • दस्तावेजों की जांच: पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा मुहैया कराए गए सभी दस्तावेजों की तकनीकी और कानूनी बारिकी से जांच कर रही है, ताकि आगे की पुख्ता कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इस मामले में अदालत की अगली सुनवाई और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Delhi Police Extradition Request: अब आगे क्या होगा?

  • दिल्ली पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपकशी राणा की अदालत में बताया कि विक्टोरिया बसु को वापस लाने के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों के जरिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
  • पुलिस प्रत्यर्पण अनुरोध के जरिए महिला को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है।
  • इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस उनके बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी साझा करने और उन्हें तलाशने में मदद कर सकता है।
  • पुलिस शिकायत से जुड़े दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है।
  • फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी है। विक्टोरिया बसु की वापसी और बच्चे की कस्टडी को लेकर आगे की स्थिति संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई तथा अदालत की कार्यवाही पर निर्भर करेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आनंद महिंद्रा अंकल आप 20 साल में नहीं रहेंगे… फिर फैन ने की ऐसी डिमांड, चेयरमैन बोले- पहले मेरी वारंटी तो बढ़वाओ!
कौन था अक्षरा सिंह का पहला प्यार? भोजपुरी एक्ट्रेस की अनसुनी लव स्टोरी!