अंबानी-अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की दानदाताओं वाली लिस्ट में MP के विनोद अग्रवाल! आखिर कौन हैं ये कारोबारी?

Published : Nov 23, 2026, 08:11 PM IST
who is vinod agarwal indore businessman

सार

Vinod Agarwal: इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने 24 करोड़ रुपये दान देकर हुरुन फिलान्थ्रोपी लिस्ट 2026 में 60वां स्थान पाया। जानें उनकी 10,200 करोड़ की संपत्ति, कोयला कारोबार और समाजसेवा की कहानी।

Vinod Agarwal Net Worth 2026: देश में अमीर कारोबारियों की कमी नहीं, लेकिन कुछ उद्योगपति अपनी संपत्ति के साथ समाजसेवा के लिए भी पहचाने जाते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के विनोद अग्रवाल ऐसे ही एक कारोबारी हैं। कोयले के कारोबार से बड़ा व्यावसायिक साम्राज्य खड़ा करने वाले अग्रवाल ने अब देश के प्रमुख दानदाताओं की सूची में जगह बनाई है। खास बात यह है कि उन्होंने एक साल में 24 करोड़ रुपये का दान दिया है और मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दानदाता बने हैं।

कौन हैं इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल?

विनोद कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं। वह अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन और विनोद अग्रवाल ग्रुप से जुड़े हैं। उनकी कंपनी कोयले के आयात और आपूर्ति के कारोबार में सक्रिय है। इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से कोयले की आपूर्ति के जरिए उनका कारोबार भारतीय बाजार तक फैला है। इसके अलावा रियल एस्टेट समेत अन्य क्षेत्रों में भी समूह की व्यावसायिक गतिविधियां हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: थाने में घुसकर 5 पुलिसवालों पर चाकू से हमला! फिर बाइक लूटकर भागा नबील, एनकाउंटर में लगी गोली

₹24 करोड़ दान देकर देश में हासिल किया 60वां स्थान

20 नवंबर को जारी एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट 2026 में विनोद अग्रवाल और उनके परिवार को देश में 60वां स्थान मिला है। इस सूची के मुताबिक, उन्होंने वर्ष के दौरान 24 करोड़ रुपये का परोपकारी योगदान दिया। पिछले साल उन्होंने 19 करोड़ रुपये दान किए थे और 71वें स्थान पर रहे थे। यानी इस बार दान की राशि में 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कितनी है विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति?

सितंबर 2026 में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, विनोद अग्रवाल की अनुमानित संपत्ति 10,200 करोड़ रुपये है। वह मध्य प्रदेश के सबसे अमीर उद्योगपति के रूप में सूचीबद्ध हुए थे। देश के अमीर कारोबारियों की रैंकिंग में उन्हें 365वां स्थान मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 700 करोड़ रुपये बढ़ी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्नसेवा में खर्च करते हैं पैसा

विनोद अग्रवाल बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। फाउंडेशन उज्जैन और अयोध्या में अन्नसेवा, जरूरतमंद बच्चों के हृदय उपचार, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और गोसेवा जैसे क्षेत्रों में काम करता है। संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं में सहयोग देना है।

लगातार छठी बार देश के बड़े दानदाताओं में नाम

विनोद अग्रवाल की यह उपलब्धि एक साल तक सीमित नहीं है। वह लगातार छठी बार हुरुन की दानदाताओं की सूची में शामिल हुए हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने 34 करोड़ रुपये के योगदान के साथ 31वां स्थान हासिल किया था। 2026 में उनका 60वें स्थान पर पहुंचना और मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर रहना बताता है कि कारोबार के साथ परोपकार भी उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

यह भी पढ़ें:' ट्रंप की तारीफों से ज्यादा खुश मत हो...' Pakistan को अपने ही पूर्व राजदूत ने दिखाया आईना!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुनिया का ऐसा शहर जहां 4 महीने नहीं निकलता सूरज! वजह जानकर चौंक जाएंगे
'ट्रंप की तारीफों से ज्यादा खुश मत हो...' Pakistan को अपने ही पूर्व राजदूत ने दिखाया आईना!