बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना अधिकारी KM Tahsif Souri का शव तुराग नदी में मिला। शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से उनका नाम जुड़ा था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। जानिए पॉडकास्ट, वीडियो विवाद और मौत की पूरी कहानी।
क्या शेख हसीना के भागने का वीडियो शेयर करने की मिली तहसीफ को सजा?
KM Tahsif Souri: बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। वायु सेना के पूर्व अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव तुराग नदी से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। तहसीफ वही शख्स थे जिन्होंने 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर जाने का कथित वीडियो शेयर किया था। इस घटना के बाद से देश में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार ने इसे साफ तौर पर हत्या करार दिया है।
26
KM Tahsif Souri कौन थे? बांग्लादेश वायुसेना में थे फ्लाइट लेफ्टिनेंट
केएम तहसीफ सौरी बांग्लादेश वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुके थे। सितंबर 2024 में उन्हें सेवा से हटा दिया गया था। उनके परिवार के मुताबिक, विभाग ने अनुशासन संबंधी कारण बताए थे।
वायुसेना छोड़ने के बाद उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और नेट्रा न्यूज में काम किया।
बाद में वह एक निजी कंपनी से भी जुड़े।
उनके परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद उन्हें सामाजिक दबाव और परेशानी का सामना करना पड़ा।
36
Sheikh Hasina Video: आखिर किस वीडियो से जुड़ा था विवाद?
5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद देश छोड़कर गई थीं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह विमान से बांग्लादेश से रवाना होती दिखाई दी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में तहसीफ का नाम इस वीडियो को रिकॉर्ड करने या शेयर करने से जोड़ा गया।
तहसीफ ने 21 जुलाई 2026 को 'Speak with Rashid' पॉडकास्ट में इस विवाद पर बात की थी।
उन्होंने सवाल उठाया था कि वीडियो रिकॉर्ड या शेयर करने का आरोप लगाने वालों के पास क्या सबूत हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि इन आरोपों के कारण उन्हें वायुसेना से हटाया गया हो सकता है।
हालांकि, उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करने या शेयर करने की बात की स्पष्ट पुष्टि नहीं की थी।
Tahsif Souri Death: घर से निकले, फिर नदी में मिला शव
तहसीफ 27 अक्टूबर की शाम अपने घर से एक दोस्त से मिलने निकले थे। परिवार के मुताबिक, रात करीब 1:35 बजे उन्होंने मां को मैसेज किया कि वह घर आ रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे।
28 अक्टूबर को तुराग नदी के राजबाड़ी घाट के पास उनका शव मिला।
जेब में मिले आईफोन और कलाई घड़ी से उनकी पहचान हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
56
KM Tahsif Souri Death Mystery: हत्या या हादसा, क्या कह रही पुलिस?
तहसीफ के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी चचेरी बहन ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि हसीना का वीडियो शेयर करने के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा था। हालांकि, पुलिस को शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक रिपोर्ट में नाक से खून आने का उल्लेख है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार के आरोपों और वीडियो विवाद के बीच संबंध की भी जांच में पुष्टि नहीं हुई है।
66
रहस्यमयी मौत: घर से निकले थे, फिर कभी नहीं लौटे
पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर मौत की वजह की जांच कर रही है, लेकिन तहसीफ की चचेरी बहन मोशफेका जहां ने इसे सीधी हत्या बताया है। उनका कहना है कि वीडियो शेयर करने के बाद से ही तहसीफ को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल ही में एक पॉडकास्ट में भी तहसीफ ने अपने ऊपर हो रहे जुल्मों और अखबार के झूठे प्रोपेगेंडा पर खुलकर बात की थी, जिसके बाद से उनकी जान पर खतरा और बढ़ गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।