
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, हालांकि मुख्यमंत्री के नाम का अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रचंड जीत के बाद भाजपा अब सरकार गठन की प्रक्रिया में जुट गई है, और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं।