धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब देश का नया शिक्षा मंत्री कौन? जानें रेस में सबसे आगे कौन

Published : Jul 25, 2026, 03:38 PM IST
Dharmendra Pradhan Resign

सार

Who will be Next Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश का नया शिक्षा मंत्री कौन होगा? जानिए इस्तीफे की वजह, नए मंत्रियों की रेस और क्या-क्या संभावनाएं बन रही हैं...

Next Education Minister: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और देशभर में छात्रों के लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र सौंपा। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि देश का अगला शिक्षा मंत्री कौन बनेगा? आइए जानते हैं क्या-क्या संभावनाएं बन सकती हैं...

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा क्यों दिया?

NEET पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए थे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समेत पूरा विपक्ष लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था। शुरुआत में सरकार इस मांग को मानने के मूड में नहीं थी, लेकिन आंदोलन जैसे-जैसे तेज होता गया, दबाव बढ़ता चला गया। आखिरकार प्रधान ने खुद कदम पीछे खींचते हुए चिट्ठी में लिखा कि छात्रों का हित सबसे ऊपर है और शिक्षा व्यवस्था पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।

अगला शिक्षा मंत्री कौन बन सकता है?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए कैबिनेट शिक्षा मंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। राजनीतिक गलियारों और राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नए मंत्री के नाम को लेकर 3 मुख्य संभावनाएं देखी जा रही हैं...

1. राज्य मंत्रियों को अस्थायी जिम्मेदारी

फिलहाल मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) जयंत चौधरी और सुकांत मजूमदार कार्यरत हैं। इनमें से किसी को अस्थायी प्रभार दिया जा सकता है।

2. प्रधानमंत्री के पास प्रभार

जब तक नए कैबिनेट मंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगती, तब तक यह पोर्टफोलियो सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के पास रह सकता है।

3. नया चेहरा

आगामी कैबिनेट फेरबदल में किसी सीनियर और अनुभवी नेता को पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।

नए शिक्षा मंत्री के सामने क्या होंगी बड़ी चुनौतियां?

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और प्रतियोगी परीक्षाओं के ढर्रे को सुधारना।
  • देश के लाखों युवाओं में एग्जाम सिस्टम को लेकर दोबारा से भरोसा जगाना।
  • देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) को सुचारू रूप से लागू रखना।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Big News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अभिजीत दिपके ने कहा- झुका दिया...
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लेकिन शिक्षा मंत्री की इन 2 लाइनों ने चौंकाया-पत्र में ऐसा क्या लिखा?