बंगाल में BJP किसे बना रही CM? अमित शाह ने दी बड़ी हिंट, सामने आई ये 2 शर्तें

Published : May 04, 2026, 01:04 PM IST
 BJP

सार

Who will Be The Next CM of Bengal : बंगाल में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? BJP किस नेता को बंगाल का सीएम बनाएगी।  पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है।  हालांकि अमित शाह रिजल्ट से पहले ही साफ कह चुके हैं कि भाजपा किसे बंगाल का सीएम बनाएगी।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत लिया है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब भाजपा यहां अपनी सरकार बनाएगी। यानि अभी तक बीजेपी यहां सत्ता में नहीं आई है। अब सवाल यह है कि आखिर बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा। वो कौन नेता होगा जो ममता बनर्जी की कुर्सी पर बैठेगा। रिजल्ट से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।

अमित शाह ने बताया कौन होगा बंगाल का सीएम

दरअसल, चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने अफवाह फैलाई थी कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी तो वह किसी बाहर को लाकर बंगाल का मुख्यमंत्री बनाएगी। यानि कोई दूसरे स्टेट का नेता बंगालियों पर राज करेगा। लेकिन अमित शाह ने करारा जवाब देते हुए साफ-साफ कहा था कि मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में ही जन्म लेने वाला, बंगाली मीडियम में पढ़ा लिखा और बंगाली बोलने वाला होगा। जनता के बीच का होगा और आम आदमी को सीएम बनाया जाएगा। जिसने बंगाल के लोगों के साथ सुख-दुख बांटा है।

कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री

बता दें कि बंगाल से लेकर दिल्ली तक यही चर्चाएं है कि अब भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? वो कौन नेता होगा जिसे ममता की कुर्सी सौंपी जाएगी। क्या वह कोई महिला लीडर होगी या कोई सेंट्रल मिनिस्टर होगा। या फिर बाकी राज्यों की तरह बीजेपी कोई सरप्राइज देगी, यानि किसी आम बंगाली को सीएम बनाएगी। हालांकि इसका फैसला जल्द एक से दो दिन में हो जाएगा। लेकिन जो भी होगा वह ममता बनर्जी को टक्कर देने वाला होगा। क्योंकि दीदी इस बार विपक्ष की भूमिका में होंगी।

बंगाल मुख्यमंत्री की रेस में कौन कौन?

1. शुवेंदु अधिकारी

2. सुकांत मजूमदार

3. अग्निमित्रा पॉल

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Thalapathy Vijay News: क्या Gen Z वोटर्स ने बदला तमिलनाडु का खेल? TVK को 100+ सीटों पर बढ़त
थलपति विजय का सक्सेस सीक्रेट: जो चिरंजीवी-पवन कल्याण न कर सके, वो विजय ने कैसे किया?