
West Bengal CM Strong Contenders: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत के बाद पार्टी राज्य की कमान किसे सौंपेगी और मुख्यमंत्री कौन बनेगा। आमतौर पर BJP राज्य चुनावों में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती। इस बार भी पार्टी ने चुनाव में सीएम के लिए किसी भी नाम का जिक्र नहीं किया। हालांकि, इतना संकेत जरूर दिया कि नया मुख्यमंत्री बंगाल की धरती से ही होगा।
चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर BJP सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री कोई ‘बंगाली’ ही होगा। वहीं सुकांत मजुमदार ने यह भी कहा कि अगला CM ‘मांसाहारी’ होगा, यानी स्थानीय संस्कृति से जुड़ा चेहरा।
BJP ने इस चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया। इसी वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी एक महिला मुख्यमंत्री भी चुन सकती है। अभी दिल्ली को छोड़कर किसी राज्य में BJP की महिला CM नहीं है, इसलिए यह पार्टी की रणनीतिक चाल भी हो सकती है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री पद के 6 सबसे प्रबल दावेदारों को।
आखिरकार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का फैसला नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की रणनीति पर ही निर्भर करेगा। पार्टी संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक संदेश को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय ले सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।