Delimitation 2026: लोकसभा से यूपी विधानसभा तक 50% बढ़ेंगी सीटें, 33% आरक्षण पर क्या है सरकार का प्लान?

Published : Nov 28, 2026, 07:39 AM IST
women reservation bill 50 percent seat increase delimitation 2026 up assembly 650 seats

सार

Delimitation Bill 2026: केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए 30 नवंबर को तीन नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभाओं की सीटें 50% बढ़ेंगी। यूपी विधानसभा में करीब 650 सीटें हो सकती हैं। जानिए क्या है पूरा प्लान।

Women Reservation: सोमवार, 30 नवंबर को संसद का सत्र फिर शुरू होते ही सरकार तीन नए बिलों का पैकेज लाने की तैयारी में है। मकसद साफ है-महिलाओं को 33% आरक्षण देना और साथ ही संसद व विधानसभाओं में सीटें बढ़ाना। पिछली बार अप्रैल में 131वां संविधान संशोधन बिल अटक गया था, लेकिन इस बार सरकार लिखित गारंटी के साथ 132वां संशोधन बिल, परिसीमन (दूसरा) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल लेकर आ रही है। सीनियर सूत्रों का कहना है कि दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं दिखेगी।

Women Reservation 2026: तीन नए विधेयकों से बदलेगा चुनावी गणित

  • सरकार संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेगी।
  • नए संविधान संशोधन में राज्यों के बीच सीटों का अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर 2051 तक बनाए रखने का प्रस्ताव है।
  • लोकसभा की अधिकतम सीटें 550 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है। इनमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें हो सकती हैं।

Delimitation: यूपी विधानसभा में 650 सीटों का प्रस्ताव

  • परिसीमन आयोग 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करेगा।
  • लोकसभा और सभी विधानसभाओं में मौजूदा सीटों के मुकाबले 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
  • यूपी विधानसभा की सदस्य संख्या अगले चुनाव से पहले करीब 650 तक पहुंच सकती है।

33% महिला आरक्षण कब होगा लागू?

  • महिलाओं, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलेगा।
  • संशोधन लागू होने के बाद पहले परिसीमन के तुरंत बाद आरक्षण प्रभावी करने की योजना है।
  • आरक्षण शुरुआती 15 वर्षों के लिए रोटेशन के आधार पर लागू होगा।

Parliament: दो-तिहाई बहुमत जुटाने का भरोसा

सरकार को उम्मीद है कि विधेयकों को दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा। सोमवार को BAC की बैठक के बाद 10-11 घंटे चर्चा और मंगलवार शाम वोटिंग की तैयारी है। पारित होने के बाद संशोधन को राज्यों की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन प्रक्रिया पूरी करना चाहती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जिसे Reality Show में जीत नहीं मिली, वही बना करोड़ों दिलों की आवाज़! ❤️
Meerut Shocker: मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाते हुए होटल कर्मचारी गिरफ्तार, VIDEO Viral