Xiaomi 17T पर सबसे बड़ी मार, ₹5,000 तक बढ़ी कीमत! जानिए कौन-कौन से फोन हुए महंगे

Published : Jul 28, 2026, 05:42 PM IST
Xiaomi Price Hike

सार

Redmi Mobile Price: भारत में शाओमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन ₹5,000 तक महंगे हो गए हैं। इस बढ़ोतरी से शाओमी 17T, रेडमी नोट 15 5G, और रेडमी 15 5G जैसे मॉडल्स प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

नई दिल्ली। अगर आप शाओमी या रेडमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने कुछ मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बाजार के हालातों का हवाला देकर कई दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने फोन महंगे कर चुकी हैं।

टिपस्टर संजू चौधरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी और रेडमी के कई फोन्स की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से शाओमी 17T, रेडमी नोट 15 5G, रेडमी 15 5G और रेडमी 15C 5G जैसे मॉडल्स पर पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नई कीमतें पहले ही लागू हो चुकी हैं।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी शाओमी 17T मॉडल में देखने को मिली है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 64,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय यह 59,999 रुपये थी। वहीं, 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल के लिए अब 69,999 रुपये देने होंगे, जो पहले 64,999 रुपये का था।

रेडमी नोट 15 5G मॉडल भी महंगा हो गया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये से बढ़कर 31,999 रुपये कर दी गई है। स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट वाले रेडमी 15 5G के सभी वेरिएंट्स 1,000 रुपये महंगे हो गए हैं। अब 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल 21,499 रुपये में, 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल 23,499 रुपये में और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल 25,499 रुपये में मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी 15C 5G के दो वेरिएंट्स की कीमतों में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 18,499 रुपये और 20,499 रुपये हो गई हैं। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 21,499 रुपये का हो गया है।

इसके अलावा, रेडमी 15A के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल की नई कीमत 17,499 रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 19,499 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, शाओमी ने कीमतों में इस बढ़ोतरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest: Abhijeet Dipke को झटका, प्रदर्शनकारियों की रिहाई के लिए SC ने रखी 2 कड़ी शर्त
कौन हैं बांसुरी स्वराज जिन्होंने 'Gen Z' स्टाइल में की PM मोदी की तारीफ, क्यों किया एक खास शब्द का इस्तेमाल