पीत ज्वर(Yellow Fever) प्रभावित देशों से बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट भारत आने वाले यात्रियों को 6 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ सकता है। जानिए नए Airport Rules 2026 के ड्राफ्ट में क्या बदलाव प्रस्तावित हैं और किन यात्रियों पर इसका असर होगा।
Yellow Fever Rules: अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं और खासकर नाइजीरिया, केन्या या वेनेजुएला जैसे देशों से भारत लौट रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट्स के लिए नए स्वास्थ्य नियमों का एक नया ड्राफ्ट ('इंडियन एयरक्राफ्ट (पब्लिक हेल्थ) रूल्स, 2026') तैयार किया है, जो 7 दशक पुराने 1954 के नियमों की जगह लेगा। इसके तहत नियमों को काफी सख्त किया जा रहा है। हालांकि, ये बदलाव अभी प्रस्तावित हैं। सरकार ने 2026 के नए ड्राफ्ट नियमों पर सुझाव मांगे हैं।
Yellow Fever Quarantine Rules: बिना टीकाकरण वाले यात्रियों पर सख्ती
नए प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, येलो फीवर (पीला बुखार) प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है:
6 दिन का क्वारंटाइन: बिना वैध टीकाकरण प्रमाणपत्र वाले यात्रियों को अब देश में आते ही 6 दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा। इसकी शुरुआत प्रभावित देश से रवाना होने की तारीख से होगी।
खर्च खुद उठाना होगा: क्वारंटाइन में रहने का पूरा खर्च यात्रियों को खुद देना होगा, जबकि उन्हें तय जगह तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी। जो यात्री नियम नहीं मानेंगे, उन्हें एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया से ही वापस डिपोर्ट (बिल्कुल देश में घुसने नहीं दिया जाएगा) किया जा सकता है।
सभी उड़ानों के लिए डिसइन्सेक्शन: अब भारत आने वाली सभी फ्लाइट्स को कीट-मुक्त (डिसइन्सेक्ट) करना अनिवार्य होगा। साथ ही, एयरपोर्ट परिसर के 400 मीटर के दायरे को मच्छरों और चूहों से मुक्त रखना जरूरी होगा।
Airport Food and Security Norms: खान-पान और हेल्थ सर्विलांस पर कड़ी नजर
प्रस्तावित नियमों में सिर्फ बीमारियों ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट की साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:
लाइसेंस अनिवार्य: एयरपोर्ट पर मौजूद फूड आउटलेट्स और फ्लाइट किचन को 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट' के तहत लाइसेंस लेना होगा। पानी के स्रोतों की नियमित जांच होगी।
पैसेंजर डिटेल्स: एयरलाइंस को पैसेंजर मैनिफेस्ट के साथ यात्रा के दौरान किसी बीमारी या मौत की पूरी जानकारी देनी होगी। स्वास्थ्य अधिकारी किसी भी यात्री से 'पैसेंजर लोकेटर फॉर्म' या सीट नंबर मांग सकते हैं।
जुर्माना और अपील: नियमों का उल्लंघन करने पर भारी आर्थिक जुर्माना लग सकता है। आदेश के खिलाफ 30 दिनों के भीतर अपील की जा सकती है, जिसका निपटारा 60 दिन में करने का लक्ष्य है। मंत्रालय ने इस पर संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।