कौन हैं UP में योगी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह? गर्लफ्रेंड से कर रहे शादी, फिल्मी है लव स्टोरी

Published : Nov 05, 2026, 07:23 PM IST
minister sandeep singh

सार

स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रही है। कल्याण सिंह के पोते और योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह अपनी स्कूल की गर्लफ्रेंड मेघना चौधरी से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का परिवार किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अब इसी परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल्याण सिंह के पोते और योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह जल्द ही मेघना चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस रिश्ते की सबसे दिलचस्प बात यह है कि संदीप और मेघना की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रही है। दोनों की कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है।

कौन हैं संदीप सिंह?

संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। वे अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से विधायक हैं। योगी सरकार में उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है। साल 2017 में पहली बार विधायक बनने के बाद वे मंत्री बने थे। उस समय वे प्रदेश सरकार के युवा मंत्रियों में शामिल थे।

स्कूल में हुई थी मेघना से पहली मुलाकात

संदीप सिंह और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संदीप, मेघना से सीनियर थे। साल 2012 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी।

इसके बाद मेघना कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। दोनों की पढ़ाई और करियर की राह अलग हो गई, लेकिन संपर्क बना रहा। फोन और मैसेज के जरिए दोनों बातचीत करते रहे। धीरे-धीरे स्कूल के दिनों की दोस्ती एक गहरे रिश्ते में बदल गई।

कौन हैं मेघना चौधरी, कहां रहता है परिवार?

मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव से जुड़ा है। परिवार के ज्यादातर सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रहते हैं। मेघना के दादा राधेश्याम चौधरी भारतीय नौसेना से रिटायर हैं। उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी के काम से जुड़े हैं। मेघना का एक छोटा भाई भी है।

14 नवंबर को होगी सगाई

  • दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत साल 2024 में शुरू हुई थी। शुरुआत में कुछ पारिवारिक मतभेद भी आए, लेकिन बाद में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।
  • अब 14 नवंबर को अलीगढ़ में संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई होगी। खास बात यह है कि संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई भी इसी समारोह में होगी। संदीप और मेघना की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है।
  • इस तरह स्कूल के दिनों में शुरू हुई पहचान अब जिंदगी के नए सफर में बदलने जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह या उनकी गर्लफ्रेंड मेघना चौधरी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
चीन की टेंशन बढ़ाएगा भारत का ब्रह्मोस! फिलीपींस खरीदेगा 60 मिसाइलें, 5 नए सिस्टम की तैयारी