
Yogi Adityanath Varanasi Tour: गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जापान और सिंगापुर की विदेश यात्रा से लौटने के बाद दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। काशी पहुंचते ही उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा काल भैरव के दर्शन कर आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। जब मुख्यमंत्री मंदिर से बाहर निकले तो आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों ने उन्हें देखकर कहा, “हैप्पी होली बाबा जी!” बच्चों की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उनके पास जाकर हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी सवाल किए, जिनका बच्चों ने उत्साह से जवाब दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता को दही ढककर रखने की सलाह भी दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की भावना से बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आरती की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी वहां उपस्थित भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। दो दिवसीय काशी दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री की यह धार्मिक यात्रा और आम लोगों, खासकर बच्चों से उनका स्नेहपूर्ण संवाद चर्चा का विषय बना रहा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।