किस्मत से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं इस बर्थ डेट वाले लोग, 30 की उम्र के बाद मिलती है सफलता

Published : Apr 26, 2022, 04:25 PM IST
किस्मत से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं इस बर्थ डेट वाले लोग, 30 की उम्र के बाद मिलती है सफलता

सार

न्यूमरोलॉजी (Numerology) यानी अंक शास्त्र के बारे में हम सभी ने सुना है। वैदिक ज्योतिष की तरह ये भी भविष्य के बारे में जानने की एक विधा है। आजकल ये विधा बहुत प्रचलन में है। हमारे पूरा जीवन में अंकों में उलझा रहता है। कोई खास नंबर हमारे लिए लकी हो सकता है।  

उज्जैन. न्यूमरोलॉजी के अनुसार हमारा लकी नंबर यानी मूलांक क्या है, इसकी जानकारी डेट ऑफ बर्थ से जान सकते हैं। न्यूमरोलॉजी के अनुसार, 1 से लेकर 9 अंकों का किसी न किसी विशेष ग्रह से संबंध जरूर होता है। आज हम यहां बात कर रहे हैं अंक 8 वालों की। लेकिन इसके पहले जानिए किन तारीखों पर जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है…

ऐसे मालूम करें अपना मूलांक यानी लकी नंबर
मूलांक का अर्थ है आपकी जन्म तारीख। यानि यदि आपका जन्म 8 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। और अगर आपका जन्म  17 या 26 तारीख को हुआ है तो भी आपका मूलांक ही क्योंकि इन दोनों का अंकों का जोड़ 8 है, जैसे 1+7=8।

आगे जानिए अंग 8 वाले लोगों के बारे में खास बातें
1.
अंक ज्योतिष में 8 को शनि का अंक माना जाता है। जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, ऐसे लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। लेकिन इन्हें सफलता थोड़ी देरी से मिलती है।
2. इस मूलांक वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं और हर काम लगन से करते हैं। ये हर काम के बारे में गहराई से सोचते हैं। 
3. न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 8 वालों की लाइफ में 30 साल की उम्र के बाद बदलाव देखने को मिलता है और इनकी लाइफ सेटल होने लगती है। ये लोग कि्समत से ज्यादा अपने परिश्रम पर भरोसा करते हैं।
4. ये अपनी लाइफ की हर परेशानी का मुकाबला डटकर करते हैं, इसलिए ये किसी भी तरह के संघर्ष से डरते नहीं है। ये जो सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं।
5. इस मूलांक वाले लोग टेक्नीकल फील्ड में अपना करियर बनाते हैं। साथ ही साथ ये अच्छे बिजनेसमैन भी साबित होते हैं। वहीं कुछ लोग सेना और पुलिस में भी सेवाएं देते हैं, लेकिन इनकी संख्या कम होती है।
6. इनके काम करने का तरीका गोपनीय होता है और कई लोग तंत्र विद्या और ज्योतिष के अच्छे जानकार होते हैं।

ये भी पढ़ें-

23 मई तक मीन राशि में साथ रहेंगे शुक्र और गुरु, इन 3 राशि वालों को चमक सकती है किस्मत


Budh Grah Parivartan April 2022: बुध ने किया शुक्र की राशि में प्रवेश, ये 5 उपाय आपको दिला सकते हैं शुभ फल

Budh Grah Parivartan April 2022: 25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल