Nature by date of birth: केतु है मूलांक 7 का स्वामी, ये लोग होते हैं तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर

Published : Jun 22, 2022, 05:43 PM IST
Nature by date of birth: केतु है मूलांक 7 का स्वामी, ये लोग होते हैं तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर

सार

न्यूमरोलॉजी (Numerology) यानी अंक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु बताया गया है, जो कि एक रहस्यमयी ग्रह है।

उज्जैन. केतु ग्रह का प्रभाव मूलांक 7 वाले लोगों के जीवन पर देखा जा सकता है। ये लोग ज्योतिष और तंत्र-मंत्र में बहुत विश्वास रखते हैं और गुप्त विद्याओं के जानकार भी होते हैं। कई बार जब केतु का प्रभाव बहुत अधिक होता है तब इस मूलांक वाले लोग समाज से बाहर निकलकर उच्च स्तर के साधु-सन्ंयासी बन जाते हैं। कई बार इनका व्यवहार बहुत खराब हो जाता है, जिसके कारण लोग इनसे दूर भागने लगते हैं। आगे जानिए मूलांक 7 वालों से जुड़ी 10 खास बातें…

1. मूलांक 7 वाले लोगों के नेचर की बात करें तो यह बड़े ही आध्यात्मिक किस्म के गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है ये हाइपरसेंसेटिव होते हैं, यानी छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाते हैं। इनका व्यवहार संतुलित नहीं रहता है। 

2. केतु का प्रभाव होने से इस मूलांक वाले लोग रहस्यमयी या खुद में खोए रहने वाले होते हैं। साथ ही अध्यात्म और धर्म में खासी रूचि भी रखते हैं।

3. इस मूलांक वाले लोगों को यदि सही मार्गदर्शन मिल जाए तो ये उच्च स्तर के ज्योतिषी, तंत्र-मंत्र के ज्ञाता और गुप्त विद्याओं के जानकार बन जाते हैं। आध्यात्मिक गुरु मिलने पर ये उस ओर भी आकर्षित हो सकते हैं।

4. इस मूलांक वाले लोगों में अन्य लोगों के मन की बात समझने का गुण जन्मजात होता है। मेडिकल साइंस में यदि इनका रुझान हो तो ये अच्छे डॉक्टर भी बन सकते हैं।

5. इस मूलांक वाले लोगों की सबसे बुरी आदत होती है असंतुलित खानपान। इस कारण इन्हें कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इनके खाने-पीने का समय निश्चित नहीं होता है।

6. केतु से प्रभावित होने के कारण ये आसानी से नशे की ओर मुड़ जाते हैं और शराब व अन्य प्रकार के बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं।

7. इनका स्वभाव कभी भी एक जैसा नहीं रहता, लगातार बदलता रहता है। कभी ये इतने अच्छे बन जाते हैं कि हर कोई इनकी तारीफ करने लगता है और कभी इतने रुड हो जाते हैं कि लोग
इनसे दूर भागने लगते हैं।

8. इनकी ऐसी आदतों की वजह से लोग इनसे इरीटेड होने लगते हैं और धीरे-धीरे संबंध खत्म कर लेते हैं।

9. इनके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ये पत्नी और बच्चों को बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन कई बार स्थिति उलट भी हो सकती है।

10. केतु ग्रह से शुभ फल पाने के लिए इन्हें मंगलवार का उपवास रखना चाहिए, इस दिन किसी तरह का लेन-देन नहीं करना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Nature by date of birth: धनवान और सुंदर होते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, खर्च करने में हमेशा आगे रहते हैं

Nature by date of birth: बुध ग्रह है अंक 5 का स्वामी, शानदार होता है इनका मनी मैनेजमेंट, नहीं उठाते नुकसान

Nature by date of birth: प्रेम विवाह में विश्वास रखते हैं मूलांक 4 वाले लोग, जो चाहते हैं वो पाकर ही रहते हैं
 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल