Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक ज्योतिष व्यक्ति के जन्म तिथि से संबंधित है। हर व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़ने से एक मुख्य अंक बनता है, जिसे मूलांक कहा जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 9:02 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन. महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक से स्वामी सूर्य हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के जातकों में गजब की लीडरशिप क्षमता होती है। ये लोग महत्वाकांक्षी होने के साथ ही आकर्षक और सही समय पर फैसला लेने वाले होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
यह माह आपको व्यय की अधिकता रहने की संभावना है। शत्रुओं एवं रोग की भी वृद्धि कर सकता है। माह के आरंभ में परेशानी ज्यादा कर सकता है। माह के मध्य काल में सुधार होगा एवं अंत में आप लाभकारी स्थिति में आ जाएगें। अन्य कार्यों में भी सफलता मिलती जाएंगी। मास मध्य में जीवन साथी के साथ तनाव भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्य में तेजी आएगी, योजनाएं सफल होंगी। नए कार्य भी जनवरी माह के अंत में बनेंगे।

प्रोफेशन: नौकरी एवं व्यापार के लिए सप्ताह अच्छा होगा, विशेषकर सप्ताह का उत्तरार्ध आपके पक्ष का बना रहेगा। निवेश लाभकारी होंगे एवं प्रमोशन के मौके प्राप्त होंग।

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विशेषकर तकनीक एवं मेडिकल के छात्रों का फायदा होगा एवं अच्छे परिणाम प्राप्त होगें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबधी समस्याएं शुरुआती कष्ट देगी किंतु जैसे सप्ताह बीतता जाएगा स्वास्थ्य में सुधार होता जाएगा। चर्मरोग संबधी समस्या हो सकती है।

प्रेम: यह समय ठीक नही साथी के साथ तनाव होने के आसार है एवं अलगाव भी हो सकता है। 

करने योग्य: पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।


फरवरी
इस माह के आरंभ में शुरुआती सफलताएं प्राप्त होंगी। विशेषकर सरकारी कामकाजों में उन्नति होगी। प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात एवं मेलजोल बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। किसी कार्य के लिए यात्रा का योग निर्मित हो रहा है। मित्रों एवं संबधियों से प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। मास के मध्य काल में अनावश्यक व्यय होगा एवं उत्तरार्ध में आय में वृद्धि के आसार है एवं संतान से लाभ एवं सुख प्राप्त होगा। इसी काल में आप विरोधियों को परास्त करने में सफल होगें।

प्रोफेशन: अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होगें एवं नई जिम्मेदारी की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ बना रहेगा। निवेश लाभकारी है।

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के आसार हैं। प्रतियोगिताओं मंक सफलता मिलेंगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेंगा। मध्य में कुछ मामुली थकावट संबधी परेशानी आ सकती है।

प्रेम: प्रेम संबंधों में विवादों को तूल न दें एवं जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

करने योग्य: हनुमानजी के दर्शन करें।


मार्च
यह माह आपमें उत्साह, साहस एवं धर्म की वृद्धि करने वाला होगा। कई अटके कार्यों के होने से आनंद एवं हर्ष रहेगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी एवं कार्य का विस्तार होगा। मार्च का मध्य भी अनूकुल बना रहेगा। उत्तरार्ध में व्यय संबधी परेशानी आ सकती है। यात्रा की योजना में अड़चने उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा एवं किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अनजाने लोगों पर भरोसा नही करें। 25 से 30 मार्च के मध्य में किमती सामान गुम होने की संभावना है। संभलकर रहें एवं इसी समय में व्यय की अधिकता भी होगी।

प्रोफेशन: अधिकारियों की प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके कार्य में बदलाव किया जा सकता है। माह कें अंत में आराम मिलेगा।

शिक्षा: प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी एवं नई योजनाओं के क्रियान्वन में सफल होगें। परिणाम पक्ष में रहेंगे।

स्वास्थ्य: माह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। धूप एवं अत्यधिक कार्य से ज्वर हो सकता है।

प्रेम: प्रेमी साथी प्रसन्न रहेगा एवं प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी।

करने योग्य: गरीबों को अन्न का दान करें।


अप्रैल
पिछले माह की अपेक्षा यह माह शांति से आरंभ होगा। कार्य आसानी से बन रहे हैं, एवं कुछ सुखद आश्चर्यजनक सूचनाएं मिल सकती हैं। विविध प्रकार के कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी दूरंदेशी कई प्रकार के लाभ दिलाएंगी। आत्मविश्वास बना रहेगा एवं जमीन-जायदाद से लाभ के अवसर बनेंगे। मध्य में धन लाभ के आसार बने हुए हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा योजनाओं में बदलाव संभव है। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त होंगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे एवं योजनाएं भी सफल होंगी।

प्रोफेशन: नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यों के बदलने से खिन्नता रहेंगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।

शिक्षा: कई प्रकार के कार्य एक साथ करना हानिकरक हो सकता है। विशेषज्ञ से सलाह लेकर कोई एक मार्ग का चयन करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माह के उत्तारर्ध में पांवों मे दर्द हो सकता है एवं थकावट होगी।

प्रेम: साथी के साथ तनाव हो सकता हैं। आपके व्यवहार में अतिउत्साह दूसरे के लिए परेशानी हो सकती है।

करने योग्य: मंगलवार को हनुमानजी को दीपक लगाएं।


मई
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं किसी बड़े कार्य के मिलने के आसार बनेंगें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में लाभ होगा एवं लंबित कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगें। आय में वृद्धि होगी एवं नए पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपका आलस्य कई जगहों पर नुकसानदायक हो सकता है, अत: कार्यों को टाले नही। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। अज्ञात भय चिंता से उबरने में कामयाब होंगे एवं नए कार्यों को पूरे विश्वास के साथ करने में सक्षम होंगें।

प्रोफेशन: व्यापार के लिए बढिय़ा अवसरों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके बने हुए है। नई मनचाही जिम्मेदारी प्राप्त होगी।

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम एवं परिणाम पक्ष में मिलेगें। अच्छे मार्गदर्शक से संपर्क लाभदायक हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा। पेट संबंधी कुछ मामूली समस्या के अलावा कोई अन्य परेशानी नही होगी।

प्रेम: प्रेम-प्रसंगों से दूर रहना ही श्रेष्ठ होगा। जीवन साथी से तनाव हो सकता है।

करने योग्य: लक्ष्मीजी का पूजन-दर्शन लाभकारी होगा।


जून
माह की शुरुआत शुभकारी होगी। खुशखबरी प्राप्त होगी एवं सहयोगियों के साथ तालमेल उत्तम बना रहेगा। संतान से सहयोग एवं लाभ होगा। मध्यकाल में आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है एवं अचानक किसी अनावश्यक कार्य में भी उलझ सकते हैं। माह के अंत में कार्य के प्रति अरुचि एवं आलस्य बना रहेगा। किसी मनचाहे कार्य को करने में रूकावट आने से अप्रसन्नता बनी रहेगी। क्रोध एवं झूठ आपको सबकी नजरों में गिरा सकता है।

प्रोफेशन एवं कैरियर: अन्य बातों पर ध्यान न देते हुए कार्य में मन लगाएं। कार्यस्थल पर परेशानी कुछ ही समय की है माहांत में शांति रहेगी।

शिक्षा: मनचाहे परिणामों के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। आप सक्षम है, कुछ ज्यादा प्रयास की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: खिन्नता एवं व्यग्र रह सकते हैं। भोजन समय पर नही होने से कब्ज आदि की शिकायत होंगी। कमर दर्द भी रहेंगा।

प्रेम: अकेलापन महसूस करेंगे। वियोग के दिन है कुछ ही समय में राहत होगी।

करने योग्य: गाय को चारा देना श्रेयष्कर होगा।


जुलाई
इस माह के लिए आपको सलाह है कि किसी के बीच में नही पड़े आपकी बातों का विपरीत अर्थ निकाला जा सकता है। भलाई करने जाएंगें तो बुराई होंगी। विरोधियों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता लाभकारी होगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। व्यय बना रहेगा एवं आय के मामलों में कमजोरी आएगी। न्यायालय संबंधी मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं सामाजिक समारोह एवं आंदोलन में जाने का अवसर मिलेगा। माह के अंत समय में आय में वृद्धि का संकेत है। 28 से 31 जुलाई सबसे अच्छे दिनों में रहेंगे। लाभ भी बढ़ेगा एवं परेशानियां समाप्त होंगी।

प्रोफेशन: बहुत मेहनत के पश्चात भी अधिकरी की अप्रसन्नता तनाव बना सकती है। व्यापार में सतर्कता रखें। शीघ्र लाभ देने वाली योजनाओं से दूर रहें।

शिक्षा: विशेष सफलता मिलेगी। तकनीक, फार्मेसी, मेडिकल, लेखा, गणित के छात्रों को सफलताएं ज्यादा मिलेंगी। अन्य के लिए भी सुखदायक परिणाम होंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विशेषकर कमर एवं सीधे पैर में दर्द होगा। शरीर में जलन आदि समस्या भी हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों में अभी शांति रखने का समय हैं। जीवन साथी का व्यवहार आपको चिंता में डाल सकता है।

करने योग्य: मां काली के दर्शन करें।


अगस्त
जमीन संबधी मामलों में लाभ होगा। माह के शुरुआती दस दिनों में जो भी कार्य करेंगें, उसमें अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। हर कार्य निर्विघ्र समाप्त होंगें एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। माह के मध्य में सावधानी रखना श्रेयस्कर होगा। विशेषकर वाहन संचालन एवं घर से बाहर के मामलों में। उत्तरार्ध भाग्य पक्ष का बनेगा एवं आपको फिर से सफलताएं प्राप्त होगी। परिवार के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जाने का समय प्राप्त होगा। निर्धारित योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफलता दिलवाएंगी। आय में वृद्धि होगी एवं योजनाएं सफल होगी। विवादों में विजय प्राप्त होगी।

प्रोफेशन: लाभकारी समय है। व्यापार एवं नौकरी दोनों में लाभ में रहेंगे। लंबे निवेश करने से बचें एवं अनजानों की बातों का भरोसा नही करें।

शिक्षा: अपेक्षित परिणामों से प्रसन्नता रहेगी। कुछ समय आराम का सोच रहे हैं या विषय परिवर्तन का विचार ठीक नही होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। मामूली मौसम संबंधी रोग हो सकते हैं। बाएं पैर में दर्द बना रहेगा।

प्रेम: प्रेम प्रंसगों में सावधानी रखें सफलता मिलने के आसार कम हैं। साथी से दूरी भी बन सकती हैं।

करने योग्य: दुर्गाजी का दर्शन करें।


सितंबर
माह के शुरुआत में संकट से उबरने का मौका मिलेगा एवं तत्पश्चात आपको पूरे समय कोई परेशानी नही आएगी। भाग्य का साथ आपको मनचाही वस्तुएं प्रदान करेगा। व्यस्तता बनीं रहेंगी। इस समय आपकी गुप्त बातों का प्रकट होने का भय भी बना रहेगा। मित्र एवं सहयोगी परेशानी में साथ देंगें एवं अतिरिक्त कार्यों को करने में सक्षम होंगे। नए मकान खरीदने की योजना बना रहें हैं तो सफलता मिलेगी। ख्याति प्राप्त लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। 15 तारीख के बाद से आय में भी सुधार रहेगा एवं कोई नया कार्य बन सकता है। राजनैतिक लोगों को लाभ होगा।

प्रोफेशन: निवेश के लिए समय अच्छा है। नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद हो सकता है। प्रमोशन के लिए मौके उत्तम हैं।

शिक्षा: प्रतियोगिताओं के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। प्राप्त परिणामों में श्रेष्ठ साबित होंगे एवं पुरस्कार मिलेगा।

स्वास्थ्य: कुछ मामूली परेशानी हो सकती है। पेट एवं पैर में दर्द के साथ अत्यधिक कार्य से थकावट होगी।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। जीवन साथी के साथ उत्तम सहयोग रहेगा एवं विश्वास बना रहेगा।

करने योग्य: बजरंगबाण का 11 बार जाप करें।


अक्टूबर
विचारकर कार्य नही करने से कार्यों में बदलाव होंगा एवं एक ही कार्य को कई बार करना पड़ सकता हैं। अत: सावधानी रखें एवं वरिष्ठों के सहयोग लेते रहें एवं उनकी सलाह को नजर अंदाज नही करें। मध्य में आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं फिर किसी परेशानी का सामना नही होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी एवं विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होगें। संगठानात्मक रूप से मजबूत होगें एवं दिनचर्या अनियमित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होगें एवं परिवार में समारोह होगें।

प्रोफेशन: नई योजनाओं के क्रियान्वन में सफल होगें एवं व्यापार में नए अवसर लाभ बढ़ाएगें। उत्पादन करने वालों को लाभ मिलेगा।

शिक्षा: मिला-जुला सप्ताह है। मेहनत करने वालों को भी अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई होगी। आने वाले समय के लिए आपको सचेत रहना उचित होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नही होगी। अत्यधिक तनाव से सरदर्द हो सकता है।

प्रेम: प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

करने योग्य: आटे का दान करना लाभकारी होगा।


नवंबर
प्रयासों का अतिरिक्त सफलता मिलने से उत्साह में वृ़द्धि होगी। सभी कार्य समय पर बनते जाएंगे। कार्य की अधिकता आपकी क्षमता को प्रभावित नही कर पाएगी एवं माह के मध्य में धन का लाभ संभव है। संतान अनुकूल रहेगी एवं मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। अपने कार्यों को दूसरे पर छोडना अनर्थकारी होगा अत: किसी पर विश्वास नही करें। आराम करने के अवसर भी मिलेंगें एवं यात्रा का योग भी लाभकारी रहेगा। वाहनादि का प्रयोग में सावधानी रखें। 25 से 30 नवंबर तक के समय में व्यय की अधिकता रहेगी।

प्रोफेशन: निर्णय लेने में देरी नुकसानदायक हो सकती है। द्विविचार में नुकसान होगा। लालच देने वाले निवेश से बचें।

शिक्षा: क्षमता से अधिक बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आगे पढऩे वालों को सहायता एवं उचित मार्गदर्शन मिलने से हर्ष होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माहांत में स्वास्थ्य में गिरावट संभव है एवं इसलिए व्यय भी होगा।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए समय ठीक हैं। जीवन साथी का उत्तम सहयोग मिलेगा।

करने योग्य: पक्षियों को बाजरे का दाना डालें।


दिसंबर
शुरुआत अति उत्तम रहेगी। धन का लाभ बना रहेगा एवं किसी प्रकार की परेशानी से बचे रहेंगें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों के समय पर होंगे एवं योजनाओं को ठीक ढ़ंग से क्रियान्वयन में सफल होंगें। निर्माण संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। दूसरों पर अत्यधिक भरोसा भी नुकसानदायक है। माह के मध्य में खर्च में बढ़ोत्तरी परेशानी बनेंगी एंव परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता हैं। अनावश्यक विवादों में आपका नाम शामिल होने से खिन्नता बनी रहेगी।

प्रोफेशन: निवेश के लिए समय ठीक नही। बिना विशेषज्ञ सलाह के कोई कार्य नही करें। स्थानांतरण संबंधी विवादों के लिए वरिष्ठों की मशविरा काम आ सकता है।

शिक्षा: अपेक्षित परिणाम नही मिलने से आगे ओर मेहनत करने की प्रेरणा मिलेंगी। प्रतियोगिताओं के लिए आने वाला समय उत्तम है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या आने की संभावना नही है। मामूली सिरदर्द आदि हो सकता है एवं आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ तालमेल श्रेष्ठ रहेगा। विवादों से छुटकारा मिलेगा।

करने योग्य: शिव-पार्वती का दर्शन लाभकारी होगा।

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग
 

Share this article
click me!