date of birth astrology: इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों पर होता है शनि का असर, 30 की उम्र के बाद चमकती है किस्मत

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस तारीख को हमारा जन्म होता है वो भी हमारे जीवन पर अच्छा-बुरा असर डालती है क्योंकि उस तारीख को जो योग होता है, वह हमारा मूलांक होता है और किस न किसी ग्रह से संबंधित होता है।

Manish Meharele | Published : Jun 23, 2022 8:33 AM IST / Updated: Jun 23 2022, 05:41 PM IST

उज्जैन. अंक 8 को शनि से संबंधित माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 ही होता है। इन तारीखों पर जन्में लोगों पर शनि का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। इस मूलांक वाले लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बात कोई समझ नहीं पाता। इसी वजह से इनके मित्रों की संख्या भी सीमित होती है। आगे जानिए अंक 8 वाले लोगों के नेचर से जुड़ी 10 खास बातें…

1. मूलांक 8 वाले लोगों का शरीर मध्यम होता है और रंग काला। इनके बाल घुंघराले होते हैं। इनके उठने-बैठने, चलने और बात करने का तरीका भी अन्य लोगों से अलग होता है।

2. ये थोड़ी धीमी प्रकृति के होते हैं। यानी चलते भी धीरे-धीरे हैं, किसी भी काम में सुस्त ही रहते हैं और अनमने ढंग से काम करते हैं। ये वाहन भी धीमी गति से चलाना पसंद करते हैं।

3. मूलांक 8 वाले लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कामों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल और लोहे का बिजनेस करना इनके लिए शुभ रहता है।

4. इस मूलांक वाले कुछ लोग सेना या पुलिस के खुफिया तंत्र में भी होते हैं। इसलिए ये ज्यादा किसी से मेल-जोल नहीं रखते है और इनके दोस्तों की संख्या भी कम होती है।

5. मूलांक 8 वाले लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं। इन्हें तीखा, तेज मिर्च मसाले वाला, तला हुआ भोजन बेहद पसंद होता है। ये अल्कोहॉलिक भी होते हैं।

6. मूलांक 8 वाले लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती है। लाइफ में इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

7. इन लोगों के इरादे काफी मजबूत होते हैं और जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं और जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

8. मूलांक 8 वाले लोग व्यर्थ का दिखावा नहीं करते और जो भी करना होता है चुपचाप ही करते हैं। ये लोग पैसा जमा करने में माहिर माने जाते हैं। 

9. 30 साल की उम्र के बाद इनको किस्मत का साथ मिलता है और इन्हें एक के बाद एक सफलता मिलने लगती है।

10. मूलांक 8 वाले लोगों को प्रति शनिवार कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाना चाहिए और तेल का दान करना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Nature by date of birth: केतु है मूलांक 7 का स्वामी, ये लोग होते हैं तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर


Nature by date of birth: धनवान और सुंदर होते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, खर्च करने में हमेशा आगे रहते हैं

Nature by date of birth: बुध ग्रह है अंक 5 का स्वामी, शानदार होता है इनका मनी मैनेजमेंट, नहीं उठाते नुकसान
 

Share this article
click me!