डोपिंग के गलत आंकड़े देने पर लगा 4 साल का बैन, विश्व कप से बाहर होने से खफा हुआ रूस

Published : Dec 10, 2019, 11:09 AM IST
डोपिंग के गलत आंकड़े देने पर लगा 4 साल का बैन, विश्व कप से बाहर होने से खफा हुआ रूस

सार

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने डोपिंग के गलत आंकड़े देने के आरोप में रूस में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिस पर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

लुसाने: विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने डोपिंग के गलत आंकड़े देने के आरोप में रूस में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिस पर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लुसाने में वाडा की कार्यकारी समिति की बैठक में रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया जिससे वह टोक्यो ओलंपिक 2020 और कतर विश्व कप 2022 नहीं खेल सकेगा । उसने रूस पर डोपिंग जांच प्रयोगशाला के गलत आंकड़े देने का आरोप लगाया है ।

इस प्रतिबंध की वजह से रूसी सरकारी अधिकारी किसी बड़े टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर सकेंगे। वहीं रूस को किसी टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार भी नहीं होगा। पुतिन ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित और ओलंपिक चार्टर के खिलाफ बताया ।

उन्होंने कहा ,''रूसी ओलंपिक समिति की अवहेलना करने का कोई कारण नहीं है रूस अपने झंडे तले खेलों में भाग लेगा।''

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कहा ,''यह रूस विरोधी उन्माद का सिलसिला है और अब यह नासूर बन चुका है।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका