FIS Alpine Ski Championship: आंचल ठाकुर ने लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

Published : Nov 08, 2022, 04:16 PM ISTUpdated : Nov 08, 2022, 04:31 PM IST
FIS Alpine Ski Championship: आंचल ठाकुर ने लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

सार

आंचल ठाकुर ने दुबई में चल रही FIS Alpine Ski Championship में भारत के लिए लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीता है। टिमॉर-लेस्टे अल्पाइन स्की चैंपियनशिप दुबई-2022 में आंचल ठाकुर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और भारत के लिए लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीता है।  

Aanchal Thakur Wins Silver. आंचल ठाकुर ने दुबई में चल रही FIS Alpine Ski Championship में भारत के लिए लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीता है। टिमॉर-लेस्टे अल्पाइन स्की चैंपियनशिप दुबई-2022 में आंचल ठाकुर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और भारत के लिए लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीता है। यह देश के लिए गौरव की बात है। इससे पहले भी आंचल ठाकुर ने स्कीइंग की कई प्रतियोगिताओं में देश के लिए मेडल जीते हैं।

तीन सिल्वर जीतने वाली पहली महिला
हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली आंचल ठाकुर को कम उम्र से ही स्कीइंग का शौक है। भारत के लिए किसी भी इंटरनेशनल स्कीइंग इवेंट्स में 3 सिल्वर मेडल जीतने वाली वे देश की पहली महिला बन चुकी हैं। इससे पहले भी वे 2 ब्रांज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव पा चुकी हैं। 2021 में भी आंचल ने अल्पाइन में दो कांस्य पदक जीते थे। इससे पहले 2018 में तुर्की में हुई स्कीइंग के इंटरनेशनल इंवेंट में वे कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

यह उपलब्धि भी आंचल के नाम 
स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न को दुनिया की सबसे दुर्गम चोटियों में गिना जाता है। वहां तक पहुंचना हर एथलीट का सपना होता है। इसी साल जून में आंचल ठाकुर ने इस चोटी को फतह करने निकली टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दुनिया की टॉप 70 महिलाओं की टीम में भारत की तरफ से आंचल ठाकुर शामिल रहीं। आंचल 2012 से ही स्कीइंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। 2012 में आंचल ने युवा विंटर ओलंपिक में अल्पाइन स्कीइंग और गर्ल्स जायंट स्लैसम इवेंट में भाग ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: पीसीबी के सोशल मीडिया अकाउंट से ड्रेसिंग रूम की वीडियो शेयर, इन दिग्गजों ने जताई नाराजगी
 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स