ओलंपिक टलने के बाद खेलगांव के अपार्टमेंट्स को लेकर दुविधा में सरकार, एक फ्लैट की कीमत 15 लाख डॉलर तक

Published : Mar 25, 2020, 03:44 PM IST
ओलंपिक टलने के बाद खेलगांव के अपार्टमेंट्स को लेकर दुविधा में सरकार, एक फ्लैट की कीमत 15 लाख डॉलर तक

सार

तोक्यो बे के सामने बने सैकड़ों आलीशान अपार्टमेंटों में जुलाई अगस्त में जमकर रौनक लगने वाली थी लेकिन अब ओलंपिक स्थगित होने से आयोजकों के सामने नयी दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि खेलगांव के ये महंगे अपार्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं।

तोक्यो. तोक्यो बे के सामने बने सैकड़ों आलीशान अपार्टमेंटों में जुलाई अगस्त में जमकर रौनक लगने वाली थी लेकिन अब ओलंपिक स्थगित होने से आयोजकों के सामने नयी दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि खेलगांव के ये महंगे अपार्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं। इस खेलगांव में 11000 खिलाड़ियों को रहना था । शहर का अद्भुत नजारा दिखाते इन अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट की कीमत 15 लाख डालर तक है ।

अब इन्हें खरीदने वालों के सामने अनिश्चितता की स्थिति बन गई है । तोक्यो प्रापर्टी सेंट्रल की निदेशक जो वार्ड ने कहा ,‘‘ खरीदारों को इससे बड़ी असुविधा होगी ।’’

अपना पैसा वापस निकालने में जुटे खरीददार 
अब खरीदार अनुबंध को खंगालने में जुट गए हैं कि कैसे सुरक्षा जमा गंवाये बिना उन्हें पैसा वापिस मिल जाये । वार्ड ने कहा ,‘‘ करार में लिखा है कि प्राकृतिक आपदा या विक्रेता के नियंत्रण के बाहर की चीजें इस वर्ग में आयेगी ।’’

ओलंपिक का रोमांच खत्म होने के बाद बिगड़ सकते हैं हालात 
सलाहकार फर्म ओरागा रिसर्च के सीईओ और प्रापर्टी विशेषज्ञ तोमोहिरो माकिनो ने कहा ,‘‘ दाम गिरने को लेकर भी चिंता है । ओलंपिक को लेकर रोमांच और उत्साह खत्म होने के बाद हालात खराब हो जायेंगे । अभी तो सौदे रद्द होने की भी चिंता है ।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 3 May 2026: Who Won Yesterdays IPL Match KKR vs SRH, GT vs PBKS जानें 45-46वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट और अवॉर्ड विनर्स