Asian Rowing Championship : अरविंद सिंह ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में आए कुल 6 पदक

उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद सिंह (Arvind Singh) ने रविवार को एशियन रोइंग चैंपियनशिप (Asian Rowing Championship) में लाइटवेट मेन्स सिंगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 10:25 AM IST / Updated: Dec 12 2021, 03:57 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के अरविंद सिंह (Arvind Singh) ने रविवार को एशियन रोइंग चैंपियनशिप (Asian Rowing Championship) में लाइटवेट मेन्स सिंगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता। अरविंद ने 7:55.942 का समय लेकर पदक पर कब्जा जमाया। एशियन रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन थाईलैंड में हुआ। उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद ने लाइटवेट सिंगल स्पर्धा में भाग लिया था। अरविंद ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 7:55:942 मिनट में दो किलोमीटर की दूरी पार करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूक गए थे अरविंद 

भारत ने पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स, पुरुषों के क्वाड्रापुल स्कल्स और पुरुषों के कॉक्सलेस फोर में रजत पदक जीते। इस प्रकार, भारत ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक के साथ प्रतियोगिता का अंत किया। अरविंद सिंह पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट के साथ टोक्यो ओलंपिक में 11वें स्थान पर रहे थे। अरविन्द की यह एक शानदार दौड़ थी क्योंकि उन्होंने स्वर्ण पदक के लिए उज्बेक और चीनी स्कलरों को शिकस्त दी थी। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी अरविंद ने रोइंग लाइटवेट डबल्स मेंस स्कलस में अपने साथी अर्जुन लाल के साथ भाग लिया था। हालांकि वहां अरविंद पदक नहीं जीत पाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। 

लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स में भारत के आशीष फुगट और सुखजिंदर सिंह ने रजत पदक जीता था। पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स में भारत के बिट्टू सिंह, जकार खान, मंजीत कुमार और सुखमीत सिंह ने रजत पदक जीता। पुरुषों के कॉक्सलेस फोर्स फाइनल में, भारत के जसवीर सिंह, पुनीत कुमार, गुरमीत सिंह और चरणजीत सिंह ने (6:51.661 का समय लेकर) रजत पदक जीता। क्वाड्रपल स्कल्स और लाइट वेट डबल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला रोवर अपनी-अपनी दौड़ में पांचवें स्थान पर रहीं।

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमवी श्रीराम ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कहा " प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन किया।"

यह भी पढ़ें: 

Virat Kohli Captaincy Controversy: कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने पर उनके बचपन के कोच का बड़ा बयान

PAK vs WI: वेस्टइंडीज की टीम पर लगा कोरोना का ग्रहण, चेस, कॉटरेल, मेयर्स पाकिस्तान दौरे से बाहर

IND vs SA: गुरुवार को अफ्रीका के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, रहाणे-पुजारा के पास फॉर्म हासिल करने का अंतिम मौका

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
सिक्किम में जारी कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन ने सब किया तबाह, लाचुंग में दिखा ऐसा हाल