Asian Hockey Champions Trophy 2021: एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया

Published : Dec 15, 2021, 11:48 PM IST
Asian Hockey Champions Trophy 2021: एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया

सार

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया है। मुकाबला एकतरफा रहा। सबसे ज्यादा तीन गोल दिलप्रीत सिंह ने किए। बांग्लादेश की टीम पूरे मैच में बस भारतीय खिलाड़ियों के शॉट्स का बचाव ही करती नजर आई। 

ढाका। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Asian Hockey Champions Trophy 2021) के एक महत्वपूर्ण मैच में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया है। मुकाबला एकतरफा रहा। सबसे ज्यादा तीन गोल दिलप्रीत सिंह ने किए। जरमनप्रीत सिंह दो गोल करने में कामयाब रहे। यह टूर्नामेंट में भारत की दूसरी जीत है। 

दिलप्रीत ने भारत के लिए तीन मैदानी गोल किए, जबकि जरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे। इस बीच में ललित उपाध्याय ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर से की गई फ्लिक को गोल में बदला। आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल किया, जबकि मंदीप मोर ने 55वें मिनट में देश के लिए अपना पहला गोल दागा। हरमनप्रीत ने भी 57वें मिनट में भारत के 13वें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

बचाव ही करती नजर आई बांग्लादेश की टीम 
भारतीय टीम मैच के पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे थी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 2 गोल किए। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से 3-3 गोल किए गए। बांग्लादेश की टीम पूरे मैच में बस भारतीय खिलाड़ियों के शॉट्स का बचाव ही करती नजर आई। 

जीत के बाद कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह टीम की ओर से एक अच्छा प्रयास था। हमने इस मैच में कई बदलाव करने की कोशिश की, जिससे हमें कामयाबी मिली। हम आज और कल के मैचों को लेकर विश्लेषण करेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के तरीके खोजेंगे।

पाकिस्तान के साथ होगा अगला मुकाबला
भारत का पहला मुकाबला दक्षिण कोरिया के साथ हुआ था। मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। भारत का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से होगा। यह मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 19 दिसंबर को भारत -जापान के बीच मुकाबला होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच 21 दिसंबर को खेले जाएंगे। फाइनल 22 दिसंबर को होगा।
 

ये भी पढ़ें

मोस्‍ट एडमायर्ड मैन की लिस्ट में Virat Kohli पर भारी पड़े Sachin Tendulkar, मिला तीसरा स्थान

भारतीय क्रिकेट में नया भूचाल, अब लड़ाई रोहित Vs विराट नहीं, BCCI vs VIRAT हुई

अब नया कंफ्यूजन खड़ा हो गया, कौन सच्चा और झूठा, विराट कोहली या सौरव गांगुली?

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल