Australian Open: डेनियल मेदवेदेव पर लगा 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, अंपायर को कहे थे अपशब्द

Published : Jan 30, 2022, 08:59 AM ISTUpdated : Jan 30, 2022, 10:43 AM IST
Australian Open: डेनियल मेदवेदेव पर लगा 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, अंपायर को कहे थे अपशब्द

सार

टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। मेदवेदेव पर यह जुर्माना ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान अंपायर से झगड़ा करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। 

अंपायर जैम कैंपिस्टल को कहे अपशब्द 

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल मैच के बाद मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन डेनियल मेदवेदेव ने चेयर अंपायर जैम कैंपिस्टल पर चिल्लाते हुए अपशब्द कहे थे। रूसी खिलाड़ी के इस बर्ताव से टेनिस ऑस्ट्रेलिया (Tennis Australia) काफी नाराज हुआ है। इसके बाद ही मेदवेदेव पर दो अलग-अलग मामलों में 12 हजार अमरीकी डालर का जुर्माना लगाया है। 

मेदवेदेव पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना

राफेल नडाल के साथ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कनाडा के डेनिस शापोवालोव पर भी खराब बर्ताव के लिए जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में दो अलग-अलग अपराधों के लिए शापोवालोव पर कुल 8 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में शापोवालोव का हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मेदवेदेव का जुर्माना टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।  

फोर्ब्स के अनुसार, मेदवेदेव ने 2021 में लगभग 14 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई की है। इसमें नोवाक जोकोविच के खिलाफ अपनी जीत के बाद यूएस ओपन खिताब जीतने से एक बड़ा हिस्सा आया। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (Association of Tennis Professionals) के अनुसार उनकी कुल कमाई 22 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक आंकी गई है। अब रूसी खिलाड़ी अगले ग्रैंड स्लैम इवेंट में अपने पहले खिताब जीतने को लेकर तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें  

Australian Open: एशले बार्टी ने जीता महिला एकल का खिताब, 44 साल में ट्रॉफी जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला

Asian Games 2022: विश्वनाथन आनंद होंगे भारतीय शतरंज टीम के मेंटर

Australian Open: राफेल नडाल अपने छठे AO के फाइनल में पहुंचे, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी से एक जीत दूर

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल