आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने मानसिक स्वास्थ्य के कारण क्रिकेट से लिया ब्रेक

Published : Nov 22, 2019, 03:50 PM IST
आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने मानसिक स्वास्थ्य के कारण क्रिकेट से  लिया ब्रेक

सार

आस्ट्रेलिया के लिये तीन वनडे और 17 टी20 मैच खेल चुकी है

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिये सिर्फ एक टेस्ट खेल चुकी सोफी मोलिने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है । मेलबर्न रेनेगेड्स के लिये महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली 21 बरस की मोलिने शनिवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ नहीं खेलेगी । वह आस्ट्रेलिया के लिये तीन वनडे और 17 टी20 मैच खेल चुकी है ।

राष्ट्रीय महिला टीम के डाक्टर पिप इंगे ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया लगातार उनकी मदद कर रहा है । उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर कहा ,''सोफी ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है । हम उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं , खिलाड़ियों की भलाई हमारी प्राथमिकता है"।

बता दें कि इससे पहले आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर ब्रेक लिया था।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका