नेशनल कैंप छोड़कर लंदन गई पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर दी सफाई, कहा- कोच और परिवार से नहीं है कोई झगड़ा

Published : Oct 20, 2020, 04:32 PM ISTUpdated : Oct 20, 2020, 04:45 PM IST
नेशनल कैंप छोड़कर लंदन गई पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर दी सफाई, कहा- कोच और परिवार से नहीं है कोई झगड़ा

सार

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पर बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने सफाई देते हुए कहा- मेरा परिवार के साथ विवाद को विवाद नहीं हैं। सभी खबरें बेबुनियाद हैं। बता दें, सिंधु हैदराबाद में चल रहे नेशनल कैम्प को छोड़कर 10 दिन पहले लंदन चली गई थीं। सिंधु के पिता का दावा है कि हैदराबाद में वो सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं कर पा रही थी।

स्पोर्ट्स डेस्क : सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पर बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने सफाई देते हुए कहा- मेरा परिवार के साथ विवाद को विवाद नहीं हैं। सभी खबरें बेबुनियाद हैं। बता दें, सिंधु हैदराबाद में चल रहे नेशनल कैम्प को छोड़कर 10 दिन पहले लंदन चली गई थीं। सिंधु के पिता का दावा है कि हैदराबाद में वो सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं कर पा रही थी, इसलिए वो यूके गई है।

ट्विटर पर सिंधु ने दी सफाई 
पीवी सिंधु ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साफ किया है कि उनका परिवार या कोच के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्होंने लिखा- 'कुछ दिन पहले मैं न्यूट्रीशन और रिकवरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लंदन आई हूं। सच्चाई ये है कि मैंने इस बारे में पैरेंट्स से भी मंजूरी ली थी। मेरे परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने मेरा करियर बनाने में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मैं हर दिन पैरेंट्स से बात करती हूं। मैं ये भी साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा अपने कोच गोपीचंद से भी कोई विवाद नहीं है। ना ही ट्रेनिंग फैसेलिटीज और एकेडमी में मुझे कोई दिक्कत थी'।

पिता और कोच ने भी दिया बयान
पीवी सिंधु के बयान से पहले उनके पिता पीवी रामन्ना (P.V. Ramana) ने कहा था- यहां उनकी ट्रेनिंग ठीक से नहीं हो पा रही थी, इसलिए वे 10 दिन पहले लंदन चली गई। उन्होंने उन खबरों को झूठ बताया जिनमें कहा गया था कि पारिवारिक विवाद की वजह से सिंधु नेशनल कैम्प छोड़कर प्रैक्टिस के लिए लंदन गई हैं। वहीं, नेशनल कैम्प के कोच गोपीचंद ने माना कि सिंधु 10 दिन पहले ही लंदन जा चुकी है। हालांकि, उन्होंने सिंधु के पिता के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका