कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: 5 गोल्ड 6 सिल्वर 7 ब्रान्ज...18 पहुंची भारत के पदकों की संख्या, इन खेलों में रचा इतिहास

Published : Aug 04, 2022, 08:42 AM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 09:08 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: 5 गोल्ड 6 सिल्वर 7 ब्रान्ज...18 पहुंची भारत के पदकों की संख्या, इन खेलों में रचा इतिहास

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) में भारत ने 18 मेडल जीत लिए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठे दिन भारत को 5 मेडल मिले हैं। जूडो के खेल में तूलिका (Tulika mann) ने सिल्वर मेडल जीता है।

Commonwealth Games. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल्स की टैली 18 तक पहुंच गई है। 5 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल और 7 ब्रान्ज मेडल भारत ने जीते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठे दिन भारत को कुल 5 मेडल मिले हैं। गेम्स के क्रिकेट इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस की टीम को 100 रनों से करारी शिकस्त दी है।

ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला मेडल
भारत को अभी तक एथेलेटिक्स में कम ही पदक मिलते हैं। कॉमनवेल्थ में हाई जंप में भारत ने पहली बार मेडल जीता है। हाइ जंपर तेजस्विन शंकर ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2.22 मीटर के जंप के साथ ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया है। ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला इवेंट है।

वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने ब्रांज जीता
कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारतीय वेट लिफ्टर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक सबसे ज्यादा मेडल वेटलिफ्टिंग में मिला है। भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रान्ज मेडल जीता है। गुरदीप ने स्नैच राउंड में 167 किलो वजन पिक किया। क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 223 किलोग्राम का वजन उठाया। कुल 390 किलोग्राम वजन उठाने के साथ ही गुरदीप ने ब्रान्ज मेडल जीता है। 

जूडो में तूलिका को मिला सिल्वर 
इंडियन जूडो प्लेयर तूलिका मान ने इतिहास रच दिया है। 78 किलोग्राम की कैटेगरी में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से मुकाबला किया लेकिन हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 10-1 से हराया था। जबकि क्वार्टर फाइनल में मॉरिशस की खिलाड़ी को उन्होंने हरा दिया था।

सौरव घोषाल ने इतिहास रचा
भारतीय स्वैक्श खिलाड़ी सौरव घोषाल ने भारत के लिए पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता है। महिल, पुरुष मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी कॉमनवेल्थ में यह पहला पदक है। सौरव घोषाल ने जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हरा दिया।

लवप्रीत सिंह ने ब्रान्ज जीता
भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ब्रान्ज मेडल जीता है। लवप्रीत ने 109 किलोग्राम की कैटेगरी में 355 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रान्ज मेडल जीता है। कैमरून के 361 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड जीता और समोआ के खिलाड़ी ने सिल्वर जीता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का छठां दिन

  • वेटलिफ्टिंग में 109 किलोग्राम भारवर्ग में लवप्रीत सिंह ब्रान्ज मेडल जीता।
  • लॉन बॉल इवेंट में भारत की मृदुल बोरगोहेन की जीत हुई।
  • बॅाक्सिंग इवेंट में नीतू सेमीफाइनल में पहुंचीं।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा की टीम को 8-0 से हराया।
  • जूडो में तुलिका मान ने जीता सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है।
  • स्क्वैश में सौरव घोषाल ने जीता ब्रान्ज मेडल जीतने के साथ इतिहास रचा है।
  • वेटलिफ्टिंग में भारत के गुरदीप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी पाई।
  • क्रिकेट महिला में भारत ने बारबाडोस को 100 रनों से हराया
  • मेन्स 100 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के दीपक देसवाल का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म
  • हॉकी में भारतीय महिला टीम ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें

CWG2022: तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रांज, लांग जम्प में मेडल पाने वाले पहले भारतीय बने

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI