भारत की हॉकी टीम ने गजब ही कर डाला, विपक्षी टीम को एक गोल भी नहीं करने दिया...अब इंग्लैंड से है टक्कर

Published : Aug 01, 2022, 01:36 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 01:40 PM IST
भारत की हॉकी टीम ने गजब ही कर डाला, विपक्षी टीम को एक गोल भी नहीं करने दिया...अब इंग्लैंड से है टक्कर

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में पुरूष हॉकी टीम (Mens Hocky Team) ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है। टीम ने ऐसा गजब का खेल दिखाया कि विपक्षी घाना की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

Indian Hocky Wins. भारतयी पुरूष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में घाना को 11-0 से हराकर शानदार शुरूआत की है। हॉकी टीम ने ऐसा गजब का खेल दिखाया कि सामने वाली टीम पूरे समय गोल के लिए तरसती रही। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ 11 गोल दाग दिए। यह मुकाबला 11-0 से भारत ने जीत लिया है। इससे भारतीय पुरूष हॉकी टीम से पदक की उम्मीद भी बढ़ गई है।

8 खिलाड़ियों ने दागे गोल
घाना के खिलाफ खेले गए हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम के कुल 8 खिलाड़ियों ने गोल किए। इसमें वाइस कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल भी शामिल हैं। टीम की ओर से अभिषेक, शमशेर सिंह, आकाशदीप, जुगराज सिंह, वरूण कुमार, नीलकांत शर्मा और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए। सभी खिलाड़ियों ने टीम यूनिट की तरह प्रदर्शन किया और घाना की टीम को एक भी मौका नहीं दिया।

कौन-कौन है ग्रुप में 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पुरूष हॉकी के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीमें हैं। सोमवार को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि 3 अगस्त को टीम कनाडा से भिड़ेगी। वहीं 4 अगस्त को अंतिम मुकाबल वेल्स से होगा। यह सभी मुकाबले भारत जीत जाता है तो मेडल के लिए उसकी दावेदारी तगड़ी हो जाएगी।

एशिया कप 2022 में जीता कांस्य पदक
एशिया कप 2022 में भारत ने कांस्य पदक जीता था। तब भारत ने जापान की टीम को 1-0 से हराकर मुकाबला जीता था। भारत ने जापान को ग्रुप स्टेज में भी हराया था जिसकी वजह से कांस्य पदक मिला। तब भारतीय टीम के राजकुमार ने एकमात्र गोल करके भारत को विजय दिलाई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद की जा रही है। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं भारतीय महिला टीम भी मेडल की दावेदार मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स में 3rd Day की 10 तस्वीरें, देखें कैसे लहराया भारत का तिरंगा, कौन नहीं रोक पाया अपने आंसू...
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Today Match 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday’s IPL Match, LSG vs SRH & RCB vs CSK (5 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? लखनऊ बनाम हैदराबाद, बेंगलुरू बनाम चेन्नई रिजल्ट