कांस्य पदक जीतने पर आंखों में आंसू लिए पूजा ने देश से मांगी माफी, पीएम मोदी ने यूं बढ़ाया हौसला

Published : Aug 07, 2022, 09:17 AM IST
कांस्य पदक जीतने पर आंखों में आंसू लिए पूजा ने देश से मांगी माफी, पीएम मोदी ने यूं बढ़ाया हौसला

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में पूजा गहलोत ने कांस्य पदक जीता है। अपने प्रदर्शन से हताश पूजा ने रोते हुए देश से माफी मांगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूजा आपका पदक जश्न मनाने के लिए कहता है माफी मांगने के लिए नहीं।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50kg वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद भारत की पहलवान पूजा गहलोत (Pooja Gehlot) भावुक हो गईं। गोल्ड मेडल नहीं जीत पाने से हताश पूजा ने रोते हुए देश से माफी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "पूजा, आपका पदक जश्न मनाने के लिए कहता है, माफी के लिए नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है। आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में आगे और भी महान चीजें हैं। आप यूं ही हमेशा चमकती रहें।"

 

 

 

हार का बहुत दुख है
पूजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं हार गई, इसका बहुत दुख है। मैं देशवासियों से माफी मांगती हूं। मुझे उम्मीद थी कि मैं यहां राष्ट्रगान बजवाऊंगी, लेकिन हार गई। अभी तो ब्रॉन्ज मेडल ही मिला है। मैं अपनी गलतियों पर काम करूंगी।"

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI