मंदीप सिंह की हालत गंभीर, 6 दिन में 6 हॉकी प्लेयर कोरोना पॉजिटिव; 4 बार हो रही जांच

स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी और इंडिया (साइ) ने कहा कि सोमवार की रात को मंदीप सिंह की जांच के दौरान पता चला कि उनके खून में ऑक्‍सीजन स्‍तर सामान्‍य से नीचे गिर रहा है, जिससे संकेत मिला कि वह हल्‍के से मध्‍यम की ओर बढ़ रहे हैं और अधिकारियों में तुरंत उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करने का फैसला लिया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 11:49 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 05:34 PM IST

स्पोर्ट्स। भारतीय हॉकी खिलाड़ी के लिए पिछला 6 दिन बहुत खराब है। एक के बाद एक कर अब तक 6 प्लेयर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिन में चार बार जांच हो रही है। वही, कोरोना से संक्रमित मनदीप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर आ रही है कि उनका ऑक्‍सीजन का स्‍तर कम होने लगा था। जिसके चलते स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी और इंडिया (साइ) ने आज कहा कि खून में ऑक्‍सीजन का स्‍तर गिरने के बाद मनदीप को बेंगलुरु के एक अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि 25 साल के मनदीप ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल दागे हैं। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

खून में ऑक्‍सीजन का स्‍तर नीचे गिरा 
स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी और इंडिया (साइ) ने कहा कि सोमवार की रात को मंदीप सिंह की जांच के दौरान पता चला कि उनके खून में ऑक्‍सीजन स्‍तर सामान्‍य से नीचे गिर रहा है, जिससे संकेत मिला कि वह हल्‍के से मध्‍यम की ओर बढ़ रहे हैं और अधिकारियों में तुरंत उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करने का फैसला लिया।

ये खिलाड़ी हैं संक्रमित
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और मंदीप सिंह कोरोना से संक्रमित हैं। 

अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी अपने घर लौटे थे
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिहाज से भारतीय हॉकी टीम का ट्रेनिंग कैंप मार्च में बेंगलुरु के साई सेंटर में चल रहा था। इसी दौरान कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया और सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में ही फंस गए थे। साई ने कैंप बंद कर दिया था। अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी घर लौट गए थे। सभी खिलाड़ियों को दोबारा जुलाई में कैंप के लिए आना था। लेकिन, कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के कारण इसे टाल दिया गया था।

कैंप में 32 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी मौजूद
साई की मंजूरी के बाद सभी खिलाड़ी 4 अगस्त से कैंप में शामिल हुए थे। ये दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन में हैं। इसी दौरान इनका कोरोना टेस्ट हुआ। कैंप के लिए पुरुष टीम के 32 और महिला टीम की 25 खिलाड़ी साई सेंटर में मौजूद हैं।

Share this article
click me!