प्रीमियर लीग का अगला सीजन 12 सितंबर से होगा शुरू, तैयारी के लिए टीमों को मिलेगा 7 हफ्ते का समय

Published : Jul 30, 2020, 04:49 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 04:56 PM IST
प्रीमियर लीग का अगला सीजन 12 सितंबर से होगा शुरू, तैयारी के लिए टीमों को मिलेगा 7 हफ्ते का समय

सार

प्रीमियर लीग का अगला सीजन 12 सितंबर से शुरू होगा। आयोजकों के मुताबिक, इसकी तैयारी के लिए टीमों को करीब 7 हफ्ते का समय मिलेगा। 

स्पोर्ट्स डेस्क। प्रीमियर लीग का अगला सीजन 12 सितंबर से शुरू होगा। आयोजकों के मुताबिक, इसकी तैयारी के लिए टीमों को करीब 7 हफ्ते का समय मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि घरेलू प्रतियोगिताओं को लेकर वे फुटबॉल एसोसिएशन और इंग्लिश फुटबॉल लीग के साथ सलाह करेंगे। 12  सितंबर से शुरू होने वाला सीजन अगले साल 23 मई, 2021 को समाप्त होगा। 

कोरोनावायरस की वजह से 2 महीने बाद खत्म हुआ सत्र
लीग ने बताया कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से मौजूदा सत्र पूर्व निर्धारित समय से 2 महीने बाद खत्म हुआ। लीग का कहना था कि अगले सत्र की तारीखों को लेकर क्लबों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सहमति बनी। अब अगले सीजन से पहले तैयारी के लिए टीमों को करीब 7 हफ्ते का वक्त मिल जाएगा।

घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए ली जाएगी सलाह
प्रीमियर लीग के आयोजकों ने कहा कि वे घरेलू प्रतियोगिताओं के बारे में फुटबॉल एसोसिएशन और इंग्लिश फुटबॉल लीग से चर्चा करते रहेंगे। इंग्लिश फुटबॉल लीग ने कहा कि सेंकड टियर चैम्पियनशिप, थर्ड टियर लीग 1 और फोर्थ टियर लीग 2 के सीजन भी 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इनका समापन अगले साल 8-9 मई को होगा। बता दें कि फुटबॉल में यह प्रीमियर लीग के सीजन का दुनिया भर के खेल प्रेमियों को इंतजार रहता है। इस लीग में दुनिया के बड़े-बड़े फुटबॉल क्लब शामिल होते हैं। 

 


 


 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका