जोकोविच आगामी एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटे

Published : Jan 11, 2020, 04:44 PM IST
जोकोविच आगामी एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटे

सार

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया 

एडीलेड: दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिये करारा झटका है। जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी।

जिन अधिकारियों ने एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, उन्होंने उनके हटने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। टूर्नामेंट निदेशक एलिस्टेयर मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि नोवाक इस साल एडीलेड में नहीं खेल पाने के लिये कितने निराश हें और हम अगले साल टूर्नामेंट में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

Recommended Stories

England vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा ट्विस्ट, इंग्लैंड ने किसे दिखाया बाहर का रास्ता?
MS Dhoni को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! Madras High Court ने फाइव-स्टार होटल में गवाही पर लगाई रोक