PM Modi Birthday पर ई-ऑक्शन: सुहास LY के बैडमिंटन की बोली 10 Cr., नीरज चोपड़ा का जेवलिन 1.20 cr.

Published : Sep 17, 2021, 04:48 PM ISTUpdated : Oct 07, 2021, 11:54 PM IST
PM Modi Birthday पर ई-ऑक्शन: सुहास LY के बैडमिंटन की बोली 10 Cr., नीरज चोपड़ा का जेवलिन 1.20 cr.

सार

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स का ऑनलाइन ऑक्शन कल्चरल मिनिस्ट्री कर रही है। करीब 1300 सामानों का ऑनलाइन ऑक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। 

नई दिल्ली। पीएम मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को मिले गिफ्ट को नीलाम किया जा रहा है। नीलाम होने वाली वस्तुओं में टोक्यो ओलंपिक में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों द्वारा पीएम मोदी को दी गई गिफ्ट भी शामिल है। नीलामी से मिले रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान किया जाएगा। 

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर कर रही ऑनलाइन ऑक्शन

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स का ऑनलाइन ऑक्शन कल्चरल मिनिस्ट्री कर रही है। करीब 1300 सामानों का ऑनलाइन ऑक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। 

क्या क्या प्रमुख चीजें हैं ऑक्शन में शामिल

पीएम को मिले गिफ्ट्स में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन, पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट व नोएडा डीएम सुहास एलवाई का बैडमिंटन रैकेट भी शामिल है। ओलंपिक पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेने के ग्लब्स सहित कई प्लेयर्स के गिफ्ट के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गिफ्ट की गई राममंदिर का मॉडल भी नीलाम किया जा रहा है। 

सबसे ऊंची बोली सुहास एलवाई के रैकेट पर

नोएडा डीएम सुहास एलवाई द्वारा पीएम मोदी को गिफ्ट की गई रैकेट को ऑक्शन में खरीदने वालों ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है। पैरालिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10 करोड़ रुपये तक लग चुकी है। इसी तरह नीरज चोपड़ा के जेवलिन के बोली 1 करोड़ 20 लाख तक पहुंच चुकी है। 
ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के ग्लव्स की बोली भी 1 करोड़ 80 लाख के पार हो चुकी है।

ये सामान हैं ऑक्शन में शामिल

सामान                                     बेस प्राइज

नीरज चोपड़ा का जेवलिन-            एक करोड़ रुपये

अवनि लेखरा की साइन वाली टी-शर्ट     _

ओलंपिक हॉकी टीम की स्टिक-             80 लाख रुपये

लवलीना बोरगोहेने के बॉक्सिंग ग्लव्स -    80 लाख रुपये

पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णानागर की साइन्ड रैकेट- 80 लाख 

अयोध्या राम मंदिर का मॉडल                    10 लाख रुपये

सतपाल महराज द्वारा दिया गया वुडेन रेप्लिका-    5 लाख रुपये


नमामि गंगे मिशन को दान की जाएगी राशि

नीलामी से मिलने वाला अमाउंट नमामि गंगे मिशन के लिए दान की जाएगी। इससे पहले 2019 में भी सितंबर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने बहुत सारी चीजों का ऑनलाइन ऑक्शन किया था और उसकी राशि भी नमामि गंगे मिशन को दान की गई थी। 

आप भी चाहें तो खरीद सकते हैं नीलाम होने वाले सामान


इस ई-ऑक्शन में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। वह बोली में भाग लेने के लिए pmmementos.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है।

यह भी पढ़ें-PM Modi Birthday: पीएम मोदी किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती..ऐसी 7 क्वालिटी जो युवा उनसे सीख सकता है

यह भी पढ़ें-Modi Birthday:कभी नीरदलैंड में चलाई साइकिल-कभी एडवेंचर... जिंदगी में एनर्जी लाने के लिए क्या करना चाहिए

PREV

Recommended Stories

GT vs KKR: क्या गुजरात को हरा पाएगी कोलकाता, ग्रीन-रिंकू की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल