FIFA World Cup 2022 में रचा जाएगा नया इतिहास, पुरूष विश्वकप में पहली बार तैनात होंगी महिला रेफरी

1 दिसंबर को फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) के एक मैच में नया इतिहास बनने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब पुरूषों के विश्वकप में तीनों रेफरी महिलाएं (Female Referees)होंगी। 1 दिसंबर को जर्मनी बनाम कोस्टा रिका के मैच में यह इतिहास बनने जा रहा है।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 1, 2022 9:30 AM IST / Updated: Dec 01 2022, 04:55 PM IST

FIFA World Cup Female Referees. कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप में 1 दिसंबर यानि गुरूवार को एक और इतिहास बनने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा कि पुरूषों के वर्ल्डकप के मैच में तीनों रेफरी महिलाएं होंगी। यह इतिहास जर्मनी बनाम कोस्टा रिका के मैच में बनने वाला है, जो मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शेड्यूल है। कतर के फीफा वर्ल्डकप में तमाम विवादों के बीच यह नया कारनामा होगा और इसे दुनिया भर से सराहना भी मिल रही है।

जर्मनी बनाम कोस्टा रिका का मैच
फीफा वर्ल्डकप में 1 दिसंबर को रात 12.30 बजे जर्मनी बनाम कोस्टा रिका के बीच मैच शेड्यूल है। यह मैच भी आम मुकाबलों की तरह ही होगा लेकिन इसमें नया यह होगा कि पहली बार पुरूषों के विश्वकप मुकाबले की सभी तीन रेफरियों की भूमिका महिलाएं निभाने वाली हैं। फ्रांस की रेफरी स्टेफनी प्रेफार्ट मुख्य रेफरी की भूमिका निभाने वाली दुनिया की पहली महिला होंगी। स्टेफनी की सहायक भी दो महिलाएं ही होंगी। इनमें से एक ब्राजील की नुएजा बैंक और मेक्सिको की कारेन डियाज मेडिना होंगी। जबकि चौथी महिला अमेरिका की कैथरीन होंगी जो वीडियो समीक्षा टीम में ऑफ साइड एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आएंगी।

Latest Videos

कौन हैं स्टेफनी प्रेफार्ट
फीफा वर्ल्डकप 2022 में खेले जाने वाले 44वें मैच में दुनिया के सामने एक नया नजारा होगा जब महिला रेफरियों के इशारे पर दोनों टीमों के 22 फुटबॉलर्स दौड़ते-भागते नजर आएंगे। मुख्य रेफरी फ्रांस के स्टेफनी होंगी जो पहले भी चौथे अधिकारी की भूमिका निभा चुकी हैं। 38 साल की स्टेफनी यूरोपीय फुटबॉल संस्था ने पुरूषों के मुकाबले में अधिकारी के तौर पर प्रमोट किया है। स्टेफनी प्रफार्ट ने वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग और चैंपियन्स लीग के अलावा फ्रेंच कप फाइनल के दौरान भी रेफरी की भूमिका निभाई थी। वे फीफा के महिला वर्ल्डकप की प्रभारी भी रह चुकी हैं।

महिलाओं के लिए बनेंगी रोल मॉडल
कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप में कुल 6 महिला रेफरी को शामिल किया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह संख्या भले ही 3 या 6 महिलाओं की है लेकिन बड़ी बात यह है कि पुरूषों के वर्चस्व वाले विश्वकप में महिलाएं प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। यह कदम आने वाले समय के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया की करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणादायी कदम होगा। यह महिला रेफरी भविष्य में महिला एथलीट्स की रोल मॉडल बनेंगी।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: 8 टीमों के बीच राउंड-16 की जंग, जर्मनी, जापान, स्पेन और कोस्टारिका का तय होगा फ्यूचर

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel