FIFA World Cup: इसे कहते हैं गुलाटी मार गोल, वीडियो देखेंगे तो सिर से उतर जाएगा रोनाल्डो-मेसी का भूत

Published : Nov 25, 2022, 11:12 AM IST
FIFA World Cup: इसे कहते हैं गुलाटी मार गोल, वीडियो देखेंगे तो सिर से उतर जाएगा रोनाल्डो-मेसी का भूत

सार

फीफा वर्ल्डकप 2022 में ब्राजील बनाम सर्बिया (Brazil vs Serbia) के मैच में जब सबकी निगाहें नेमार पर टिकी थीं तो एक खिलाड़ी ने महफिल लूटने वाला गोल दाग दिया। वह गोल कम गुलाटी मार गोल ज्यादा था। फुटबॉल के फैंस इस गोल को बेहद पसंद कर रहे हैं।  

Richarlison Amazing Goal. फीफा वर्ल्डकप 2022 में ब्राजील बनाम सर्बिया का मैच यादगार बन गया। मैच की शुरूआत से ही सर्बिया की टीम ने ब्राजील को कड़ी टक्कर दी लेकिन ब्राजील के प्लेयर रिचर्लसन ने एक ऐसा गोल दागा जिसके बाद गेम ब्राजील के पाले में चला गया। रिचर्लसन ने जिस तरह से गुलाटी मारते हुए सटीक गोल किया, उसका वीडियो भी फीफा ने जारी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को भूल जाएंगे। जिसने भी यह गोल देखा, उसके मुंह से सिर्फ वाह-वाह ही निकला।

दोनों पैर में ओवरहेड किक कमाल
फीफा वर्ल्डकप 2022 में ब्राजील बनाम सर्बिया के मैच में 73वें मिनट में यह कमाल का गोल हुआ। रिचर्लसन ने गेंद को पहले उपर उछाला और हवा में ही गुलाटी मारकर जबरदस्त किक दे मारी और यह गोलकीपर के बस में भी नहीं था कि उसे रोक पाते। जिस वक्त यह गोल किया गया उस वक्त सर्बिया के चार खिलाड़ी रिचर्लसन के आसपास थे और पांचवें गोलकीपर लेकिन किसी को हिलने तक का मौका नहीं मिला और यह सटीक गोल हो गया। इस गोल के बाद ब्राजील ने जो बढ़त बनाई वह उनकी जीत का कारण बना। यह गोल सही मायनों में फुटबॉल क्रेजी फैंस के लिए शानदार एक्सपीरियंस रहा।

रिचर्लसन ने किए दोनों गोल
रिचर्लसन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है क्योंकि यह शानदार गोल जो भी देख रहा है, वह तारीफ ही कर रहा है। रिचर्लसन ने पहले 62वें मिनट में गोल करके ब्राजील को बढ़त दिलाई फिर 11 मिनट बाद ही यह लाजवाब गोल दाग दिया जिससे सर्बिया की टीम उबर ही नहीं पाई। इस मैच में ब्राजील के स्टार प्लेयर नेमार के टखने में चोट आ गई है हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन बाद ही कुछ कहा जा सकते है। ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराकर वर्ल्डकप का आगाज किया है।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022 के सबसे कीमती प्लेयर इंग्लैंड के जूड बेलिंघम, ये हैं विश्वकप के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल