FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल की जंग में अर्जेंटीना-क्रोएशिया का मुकाबला और फ्रांस से होगी मोरक्को की भिड़ंत

Published : Dec 11, 2022, 10:25 AM IST
FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल की जंग में अर्जेंटीना-क्रोएशिया का मुकाबला और फ्रांस से होगी मोरक्को की भिड़ंत

सार

फीफा वर्ल्डकप 2022 में चार टीमें सेमीफाइनल (FIFA World Cup Semifinal) में पहुंच चुकी हैं और यह भी तय हो गया है कि किस टीम की भिड़ंत किसके साथ होगी। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के सामने क्रोएशिया की चुनौती है। वहीं फ्रांस के मुकाबले मोरक्को लोहा लेने के लिए तैयार है।   

FIFA World Cup Semifinals. फीफा वर्ल्डकप 2022 को रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है क्योंकि सेमीफाइनल खेलने वाली चारों टीमों से पर्दा उठ चुका है। 10 दिसंबर को खेले गए क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल की सीट पक्की की। वहीं फ्रांस ने इंग्लैंड को मात देकर सेमीफाइनल का सफर तय किया। अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला क्रोएशिया से और फ्रांस का मुकाबला मोरक्को की टीम से होगा। दोनों मैच में से जीत दर्ज करने वाली टीमें फीफा वर्ल्डकप का फाइनल खेलेंगी। 

अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का वर्ल्डकप जीतने का सपना महज दो कदम दूर है। 14 दिसंबर को क्रोएशिया से होने वाला सेमीफाइनल मेसी के सपने का बड़ा पड़ाव है। भारतीय समयानुसार यह मैच 13 दिसंबर को रात 12.30 बजे खेला जाएगा। माना जा रहा है कि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी अपना आखिरी फीफा वर्ल्डकप खेल रहे हैं। उनके सामने क्रोएशिया की चुनौती होगी जिन्होंने ब्राजील जैसी टीम को हराकर विश्वकप का बड़ उलटफेर किया है।

 

सेमीफाइनल की भिड़ंत

  • पहला सेमीफाइनल अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया
  • दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस बनाम मोरक्को

फ्रांस बनाम मोरक्को
मोरक्को की टीम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह टीम किसी को भी हरा सकती है। मोरक्को ने फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। वह पहली अफ्रीकी टीम बन गई है जिसने फीफा वर्ल्डकप के सेमीफाइनल का सफर पूरा किया है। हालांकि अब उसके सामने फ्रांस जैसी दिग्गज टीम है, जिसे हराना बड़ी बात होगी। लेकिन जिस तरह से मोरक्को ने स्टार खिलाड़ियों वाली पुर्तगाल की टीम को मात दी है, उससे माना जा रहा है कि फ्रांस को भी वे कड़ी चुनौती देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो को रोता देख फैंस का दिल पसीजा, इस तरह सोशल मीडिया पर उमड़ा गम का सैलाब

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स