FIFA World Cup की ट्रॉफी-गिफ्ट बॉक्स पर 'मेड इन इंडिया' की छाप, यूपी की ताज नगरी में बने ये खास आइटम्स

फीफा वर्ल्डकप 2022 में भले ही भारतीय टीम हिस्सा नहीं ले रही है लेकिन वर्ल्डकप के कुछ खास आइटम्स पर मेड इन इंडिया की मुहर लगी है। फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स ताज नगरी आगरा में बनी है। 
 

Manoj Kumar | Published : Nov 28, 2022 3:42 AM IST

FIFA World Cup 2022 Trophy-Gift Box. फीफा वर्ल्डकप 2022 का एक खास कनेक्शन भारत के साथ भी जुड़ा हुआ है। भले ही भारत की टीम फीफा वर्ल्डकप नहीं खेल रही है लेकिन विश्वकप की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स पर मेड इन इंडिया की छाप जरूर है। दरअसल, फीफा की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स का निर्माण उत्तर प्रदेश की आगरा की कंपनी में किया गया है। कतर के नामी डिजाइनर्स ने इनका डिजाइन तैयार किया है लेकिन इसका निर्माण ताज नगरी आगरा में किया गया है। 

कतर में मची आगरा की धूम 
फीफा वर्ल्डकप 2022 में ताज नगरी आगरा की धूम मची हुई है। कारण यह है कि वर्ल्डकप की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स आगरा में ही तैयार किए गए हैं। फीफा विश्वकप में दी जाने वाली ट्रॉफी और उसका गिफ्ट बॉक्स आगरा में ही बनाया गया है। पहले कतर के नामी गिरामी डिजाइनर्स ने इसका डिजाइन तैयार किया इसके बाद अफ्रीका और यूरोप के ऑफिशियल्स ने इसे अप्रूव किया। फिर यूपी के आगरा की कंपनी एडजिरान द्वारा इन्हें तैयार किया गया है। फीफा वर्ल्डकप 2022 के लिए विशेष तरह की ट्रॉफी और बॉक्स को बनाने की जिम्मेदारी आगरा की कंपनी को सौंपा गया। यह खास कनेक्शन मेड इन इंडिया की झलक फीफा वर्ल्डकप में भी दिखला रहा है। 

Latest Videos

गोल्ड और डायमंड का हुआ इस्तेमाल
रिपोर्ट्स की मानें तो फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी और बॉक्स को तैयार करने के बाद कतर भेज दिया गया है। वर्ल्ड चैंपियन को दी जाने वाली ट्राफी बेहद कीमती है। वर्ल्डकप की विजेता और उप विजेता टीम को जो ट्रॉफियां दी जाएंगी वह आगरा में तैयार की गई हैं। दरअसल, आगरा की हस्तशिल्प कला का लोहा पूरी दुनिया मानती है। साथ ही आगरा की कारीगरी, पच्चीकारी और नक्कासी को भी दुनिया भर में पसंद किया जाता है। ट्रॉफी और बॉक्स को तैयार करने में हीरे और सोने का भी प्रयोग किया गया है। कप को तैयार करने में नेचुरल सेमी प्रेसीसियन स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। इस पर 24 कैरेट गोल्ट की प्लेटिंग भी की गई है।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup: एसयूवी लेकर केरल से कतर पहुंची 5 बच्चों की मां, अरब के प्लेयर्स को गिफ्ट होगी 12 करोड़ की कार
 

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ