नहीं रहे फुटबॉल के भगवान: महान खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन, 3 बीवियां और 7 बच्चे थे

Published : Dec 30, 2022, 12:52 AM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 11:44 AM IST
नहीं रहे फुटबॉल के भगवान: महान खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन, 3 बीवियां और 7 बच्चे थे

सार

पेले के निधन से दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों में शोक की लहर है। दुनिया में हेडशॉट्स के लिए मशहूर पेले ने अर्जेटीना के इस बार चैंपियन बनने पर कहा था कि डिएगो ऊपर से देख रहे होंगे....

Pele death: दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले अब इस दुनिया में नहीं रहे। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की अवस्था में निधन हो गया है। पेले के निधन से दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों में शोक की लहर है। पेले की बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। पेले का असली नाम Edson Arantes do Nascimento था।

कैंसर से जूझ रहे थे पेले

दुनिया के महान फुटबॉलर पेले (Pele) कैंसर से जूझ रहे थे। बीते नवम्बर में उनकेा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी

ब्राजील की ओर से खेलने वाले पेले का जन्म 3 अक्टूबर 1940 में हुआ था। पेले के पिता भी फुटबॉलर थे लेकिन पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह आगे न खेल सके। परिवार की मदद के लिए पेले बूट पॉलिश किया करते थे लेकिन फुटबॉल खेलना जारी रखे थे। 17 साल की उम्र में पेले ने ब्राजील की ओर से पहला वर्ल्ड कप खेला। साल 1958 में ब्राजील ने पहला विश्व कप जीता था और उस विश्व कप में पेले ने छह गोल किए थे। 1962 के विश्व कप के दौरान पेले को गंभीर चोटें लगीं। हालांकि, 1970 के विश्व कप में पेले ने ब्राजील टीम का नेतृत्व किया। यह विश्व कप भी ब्राजील ने जीता जोकि उसका तीसरा विश्व कप था। पेले तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

1280 गोल किया था पेले ने

पेले का फुटबॉल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 1280 गोल किए थे। पेले ने 92 हैट्रिक लगाए थे। उन्होंने ब्राजील के लिए खेलते हुए 92 मैचों में 77 गोल करके टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। हाल में संपन्न फीफा वर्ल्ड कप में नेमार ने उनके स्कोर की बराबरी की है। 

तीन पत्नियां और सात संतानें...

पेले ने तीन शादियां की थी। पेले की की रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादियों से पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं। बाद में उन्होंने कारोबारी मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें:

भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

भारत की सीमाओं की जोरावर के साथ पहरेदारी करेगा 'प्रलय', पलक झपकते ही 500 किमी दूर तक टारगेट को कर देगा तबाह

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
MI vs RR Match Update: कितने बजे तक खेल शुरू होना जरूरी, रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?