पति के बाद गीता फोगाट ने भी बेटे संग साझा की मदरहुड फोटो, लोगों ने बताया- भविष्य का पहलवान

Published : May 26, 2020, 07:38 PM IST
पति के बाद गीता फोगाट ने भी बेटे संग साझा की मदरहुड फोटो, लोगों ने बताया- भविष्य का पहलवान

सार

गीता फोगाट की तस्वीर पर एक प्रशंसक ने कमेन्ट में लिखा, "नाम तो अर्जुन है लेकिन वो भीम साबित होगा और भारत के लिए गोल्ड मैडल लेकर आएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क। ओलिम्पिक रेसलर गीता फोगाट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, तस्वीर में गीता अपने मासूम बच्चे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर गीता फोगाट के मदरहुड की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। कई प्रशंसको ने तो ओलिंपियन के पांच महीने के बेटे को भविष्य का पहलवान बताया है। 

एक प्रशंसक ने कमेन्ट में लिखा, "नाम तो अर्जुन है लेकिन वो भीम साबित होगा और भारत के लिए गोल्ड मैडल लेकर आएगा। समाचार चैनल इस स्टार किड को नहीं दिखाएंगे। वो केवल तैमूर और अबराम को दिखाएंगे।" एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "ये अपने मामा को देख रहा है।" कई फैंस ने क्यूट और इमोजी बनाकर एक्स्प्रेशन दिया। 

दिसंबर में हुआ था जन्म 
गीता के बेटे का नाम अर्जुन है। दिसंबर 2019 में ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। हाल ही में उनके पति पवनकुमार ने भी बेटे संग अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। 1988 में जन्मी गीता और पवन की शादी 2016 में हुई थी। 

ओलम्पिक में जाने वाली देश की पहली महिला रेसलर 
गीता फोगाट फ्रीस्टाइल रेसलर हैं। उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से गोल्ड मैडल जीता था। वे ओलम्पिक में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला रेसलर भी हैं। गीता, उनके पिता और कोच महावीर सिंह फोगाट के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर आमिर खान, दंगल फिल्म बना चुके हैं। 

हाल ही में विवादों में आया नाम 
गीता फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस और उसके तब्लिगी जमात के कनेक्शन को लेकर रेसलर के एक बयान पर काफी विवाद हुआ था। विवादित ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "कोरोना वायरस तो है ही ये जाहिल जमाती भी नया वायरस फ़ेल गया है।" रेसलर के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स