ये हैं नाओमी, उम्र 22 साल मगर बनीं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी; सेरेना पीछे

Published : May 24, 2020, 11:28 AM ISTUpdated : May 24, 2020, 11:32 AM IST
ये हैं नाओमी, उम्र  22 साल मगर बनीं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी; सेरेना पीछे

सार

2016 के बाद यह पहला मौका है जब टॉप 100 लिस्ट में दो फ़ीमेल एथलीट को जगह मिली है। फोर्ब्स की टॉप 100 की इस लिस्ट में ज्यादातर टेनिस खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। 22 साल की जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक ओसाका ने अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को पछाड़कर यह रुतबा हासिल किया है। नाओमी ने दो बार ग्रैंड स्लैम जीता है। 

12 महीने में 37.4 मिलियन डॉलर की कमाई 

पिछले 12 महीनों में नाओमी की कमाई 37.4 मिलियन डॉलर है। ये कमाई प्राइज मनी और विज्ञापनों के जरिए हुई है।  फोर्ब्स की 100 हाइएस्ट एथलीट पेड लिस्ट में नाओमी 29वें नंबर पर हैं जबकि सेरेना 33वें नंबर पर चली गई हैं। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब टॉप 100 लिस्ट में दो फ़ीमेल एथलीट को जगह मिली है। फोर्ब्स की टॉप 100 की इस लिस्ट में ज्यादातर टेनिस खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा है। 

दो बार जीता है ग्रैंड स्लैम 
नाओमी ने दो बार ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने 2018 में अमेरिकन ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। नाओमी ने 4 साल तक शीर्ष पर रहने वाली सेरेना को पछाड़ा है। सेरेना की कमाई 18 मिलियन डॉलर से 29 मिलियन डॉलर के बीच रहती थी। बताते चलें कि सेरेना ने जब 1999 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था उस वक्त नाओमी की उम्र महज एक साल थी। 

शारापोवा के नाम सबसे ज्यादा बार रिकॉर्ड 
22 साल की ओसाका ने 300 मिलियन डॉलर की कमाई सिर्फ विज्ञापनों के जरिए की है। इस लिस्ट में पिछले 9 साल के दौरान मारिया शारापोवा टॉप पर रही हैं। जबकि सेरेना 4 बार टॉप पर रही हैं।  

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका
U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी