टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी करेंगे। मसूरी में शादी के समारोह शुरू हो चुके हैं, जिनमें हल्दी और अन्य रस्मों के वीडियो भी सामने आए हैं।

Kuldeep Yadav Wedding Ceremony: टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। कुलदीप 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं। दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी। पहले उनकी शादी नवंबर में होने वाली थी, लेकिन टी20 विश्व कप के कारण शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वंशिका चड्ढा ने फंक्शन में लूटी लाइमलाइट

हाल ही में शादी की एक रस्म का वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन बनने जा रहीं वंशिका चड्ढा सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं। 13 मार्च को हुए हल्दी फंक्शन में वंशिका गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर कुलदीप यादव के साथ नजर आईं। बालों में सजी ईयरचेन और ट्रेडिशनल लुक में वंशिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान दोनों की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही थी।

Scroll to load tweet…

होनेवाली दुल्हन संग जमकर थिरके कुलदीप यादव

शादी से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान कुलदीप यादव ने होनेवाली दुल्हन वंशिका संग ढोल पर जमकर डांस किया। कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म मसूरी के एक मशहूर होटल में धूमधाम से आयोजित की गई। यह समारोह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ था। इस दौरान परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्मों का आनंद लिया गया। हल्दी समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कुलदीप और वंशिका की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

मसूरी के होटल सेवॉय में होंगी शादी की रस्में

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में मसूरी के लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र में स्थित होटल सेवॉय में आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को यहां शादी से जुड़ी कई रस्में पूरी की जाएंगी। शादी का माहौल काफी उत्साह और खुशियों से भरा हुआ है।

शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से ही शुरू

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी से जुड़े कार्यक्रम 12 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं। शादी के अलग-अलग समारोहों में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी से जश्न का माहौल बना हुआ है।

Scroll to load tweet…

शादी में शामिल हुए कई क्रिकेटर

कुलदीप यादव की शादी के जश्न में कई क्रिकेटर भी शामिल हो रहे हैं। शादी के समारोह में युजवेंद्र चहल भी नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया। इसके अलावा कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह और टी. दिलीप भी मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं खबर है कि एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है।