IND vs WI 4th T20 Live Telecast: भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में कहां देख सकते हैं? जानिए फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका।
India vs West Indies 4th T20I LIVE Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। भारत में ये मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होना है। भारत में मौजूद फैंस तो आसानी से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के जरिए मैच देख लेंगे, लेकिन अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने वाले भारतीय फैंस को अक्सर सही चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ढूंढने में परेशानी होती है। अगर आप या आपके दोस्त-रिश्तेदार विदेश में हैं, तो यहां जानिए यूएस और कनाडा में इस मैच को लाइव देखने का पूरा तरीका और टाइमिंग...
भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20: अमेरिका और कनाडा में किस चैनल और ऐप पर आएगा?
नॉर्थ अमेरिका (US और कनाडा) में क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले के प्रसारण अधिकार विलो टीवी के पास हैं। अमेरिका और कनाडा दोनों जगह टीवी पर ये मुकाबला सिर्फ Willow TV पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। अगर आपके पास केबल टीवी नहीं है या आप कॉर्ड-कटर हैं, तो आप Fubo (फूबो ऐप और वेबसाइट) पर इस मैच को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। कनाडा में फैंस Fubo Canada के जरिए मैच देख सकेंगे।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 फ्री देखने का विकल्प
अमेरिका में नए यूजर्स के लिए Fubo का 'फ्री ट्रायल' उपलब्ध है। यानी नए सब्सक्राइबर्स बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के साइन-अप ट्रायल के जरिए इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां मैच के रीप्ले और हाइलाइट्स भी कभी भी देखे जा सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज का टी20 विदेश में कितने बजे शुरू होगा?
हैदराबाद में मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टाइम ज़ोन के अंतर के चलते अमेरिका और कनाडा के अलग-अलग शहरों में मैच सुबह के वक्त देखा जा सकेगा।
ईस्टर्न टाइम (ET): सुबह 9:30 बजे (New York, Toronto)
सेंट्रल टाइम (CT): सुबह 8:30 बजे (Chicago, Dallas)
माउंटेन टाइम (MT): सुबह 7:30 बजे (Denver)
पैसिफिक टाइम (PT): सुबह 6:30 बजे (California, Vancouver)
India vs West Indies Series: टीम इंडिया के पास सीरीज सील करने का मौका
इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने 14 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा (30 गेंदों पर 69 रन) और ईशान किशन (18 गेंदों पर 37 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, जबकि अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके थे। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम भी कम नहीं है। शिमरॉन हेटमायर, कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे पॉवर-हिटर्स किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं। हैदराबाद की पाटा पिच पर चौके-छक्कों की भारी बारिश होने की पूरी उम्मीद है।
India vs West Indies Live Match: भारत में कहां देख सकते हैं मैच?
अगर आप भारत में हैं, तो टीवी पर Star Sports Network के अलग-अलग चैनलों (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम) पर मैच लाइव देख सकते हैं। वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर डिजिटल स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।








