IND vs WI 4th T20 लाइव मैच के दौरान JioHotstar पर बफरिंग हो रही है? जानिए वो 2 सिंपल सेटिंग्स जिन्हें बदलते ही वीडियो अटकना बंद हो जाएगा और मैच स्मूथ चलेगा।

IND vs WI Hyderabad Match Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त बना चुकी है और आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी है। ये मुकाबला भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और डिजिटल स्क्रीन पर जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर लाइव स्ट्रीम हो रहा है। लेकिन कई बार जब भी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर होता है या कोई बड़ा शॉट लगने वाला होता है, तभी स्क्रीन पर गोल-गोल बफरिंग का चक्र घूमने लगता है। अगर आपके फोन पर भी लाइव स्ट्रीमिंग बार-बार रुक रही है, तो फोन पटकने या इंटरनेट को कोसने की जगह ऐप और फोन की 2 सेटिंग्स तुरंत बदल लें।

सेटिंग 1: वीडियो क्वॉलिटी को 'Auto' से हटाकर 'मैनुअल' सेट करें

जब ऐप में वीडियो रेजोल्यूशन 'Auto' पर रहता है, तो इंटरनेट स्पीड में जरा-सा भी उतार-चढ़ाव आते ही ऐप क्वालिटी बदलने लगता है। इसी चक्कर में स्क्रीन फ्रीज होती है और बफरिंग शुरू हो जाती है।

क्या करना होगा>

  • मैच की लाइव वीडियो स्क्रीन पर एक बार टैप करें।
  • नीचे दाईं तरफ दिए गए 'Settings' (गियर आइकन) को दबाएं।
  • 'Quality' वाले ऑप्शन में जाएं।
  • 'Auto' हटाकर सीधे 720p (HD) या 480p (Medium) चुन लें।
  • इससे वीडियो एक तय स्पीड पर लगातार चलेगा और बार-बार अटकेगा नहीं। साथ ही आपका मोबाइल डेटा भी फालतू खर्च नहीं होगा।

सेटिंग 2: JioHotstar ऐप का Cache क्लियर करें

लंबे समय से ऐप इस्तेमाल करने पर उसमें अस्थायी फाइलें और जंक डेटा भर जाता है। इसके कारण ऐप का लाइव प्लेयर भारी हो जाता है और लाइव फीड लोड करने में दिक्कत आती है।

क्या करना होगा?

  • फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • Apps या Application Manager पर क्लिक करें।
  • लिस्ट में से JioHotstar को चुनें।
  • Storage & Cache वाले विकल्प में जाएं।
  • सिर्फ 'Clear Cache' पर क्लिक करें।
  • ध्यान रहे, 'Clear Storage/Data' न दबाएं, नहीं तो लॉगिन हट जाएगा।
  • इससे ऐप की फालतू मेमोरी खाली हो जाएगी और लाइव ब्रॉडकास्ट बिना किसी रुकावट के तेज रफ्तार में प्ले होगा।

अगर फिर भी आ रही है रुकावट, तो क्या करें?

बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें: इंस्टाग्राम, यूट्यूब या फेसबुक जैसे ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा और फोन की रैम दोनों खाते रहते हैं। मैच शुरू होने से पहले रीसेंट ऐप्स की लिस्ट से सबको हटा दें।

एयरप्लेन मोड रीसेट: अगर सिग्नल कमजोर हैं, तो फोन को 5 सेकंड के लिए 'Flight Mode' में डालें और फिर हटा लें। नेटवर्क टावर से दोबारा कनेक्ट होते ही डेटा स्पीड सुधर जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई ट्रिक्स और सेटिंग्स सामान्य तकनीकी जानकारी के आधार पर हैं। आपके इंटरनेट की स्पीड, टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क कवरेज और मोबाइल डिवाइस की परफॉर्मेंस के हिसाब से लाइव स्ट्रीमिंग की क्वॉलिटी अलग-अलग हो सकती है। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपके लाइव मैच देखने के अनुभव को आसान और बेहतर बनाना है।