15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड, रेस से पहले की थी भावुक अपील, बोलीं- मेरे असम को बचा लो

Published : Jul 18, 2019, 11:09 AM ISTUpdated : Jul 18, 2019, 11:11 AM IST
15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड, रेस से पहले की थी भावुक अपील, बोलीं- मेरे असम को बचा लो

सार

स्टार रेसर हिमा दास ने ऐतिहासिक जीत करते हुए 15 दिन के भीतर चौथा गोल्ड जीता है। उन्होंने चेक रिपब्लिक में चल रहे टोबर एथलेटिक्स में यह कारनामा किया है। 

चेक रिपब्लिक. भारत की स्टार रेसर हिमा दास ने15 दिन के भीतर चौथा गोल्ड जीता है। उन्होंने चेक रिपब्लिक में चल रहे टोबर एथलेटिक्स में यह कारनामा किया है। दास ने 23.25 सेकेंड में रेस पूरी की। 19 साल की हिमा दास असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं थी। उन्होंने आधे महीने की सैलरी भी दी थी। हिमा दास ने 4, 7 और 13 जुलाई को भी इंटरनेशनल इवेंट में 200 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता है। 


हेमा का 15 दिन के अंदर चौथा गोल्ड 

इससे पहले हिमा ने 13 जुलाई को हिमा ने क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था। 7 जुलाई को पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर की रेस में गोल्ड जीता था। उन्होंने अपनी ये रेस 23.96 में पूरा किया था। वहीं 4 जुलाई को पोजनान एथलेटिक्स ग्रां पी में गोल्ड जीता था। उन्होंने 200 मीटर की रेस में पहली बार पोजनान में हिस्सा लिया था। उन्होंने ये रेस 23.65 में पूरी की थी। 
 
बाढ़ पीड़ितों के लिए हिमा की भावुक अपील


हिमा दास  ने असम बाढ़ पी‌ड़ितों की मदद के लिए अपनी आधी सैलेरी दान की थी। उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से असम की मदद के लिए आगे आने को कहा था। असम में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हिमा ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिलने वाली अपनी सैलेरी का आधा हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।  हिमा इंडियन ऑयल में एचआर के पद पर हैं। 

पुरषों में अनस का दूसरा गोल्ड
पुरुषों में मोहम्मद अनस ने  400 मीटर दौड़ में दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। अनस ने 45.40 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।  इससे पहले उन्होंने 13 जुलाई को क्लाद्नो मीट में अपना नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

PREV

Recommended Stories

RCB vs MI Live Streaming: रोहित-विराट में कड़ी टक्कर, कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला
Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल जिनसे टूटते-टूटते बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड