खेल रत्न के लिए हॉकी इंडिया ने भेजा इस खिलाड़ी का नाम, अर्जुन अवॉर्ड के लिए रेस में होंगी ये दो खिलाड़ी

Published : Jun 02, 2020, 03:39 PM ISTUpdated : Jun 02, 2020, 08:08 PM IST
खेल रत्न के लिए हॉकी इंडिया ने भेजा इस खिलाड़ी का नाम, अर्जुन अवॉर्ड के लिए रेस में होंगी ये दो खिलाड़ी

सार

भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया जा चुका है। खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं के नामों का चयन करेगी और उन्हें 29 अगस्त को अवॉर्ड दिए जाएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया जा चुका है। खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं के नामों का चयन करेगी और उन्हें 29 अगस्त को अवॉर्ड दिए जाएंगे। हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को नॉमिनेट किया है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड के लिए वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और तुषार खांडकर को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, कोच बी जे करियप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने भेजे हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार
खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं का चयन करेगी और 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उन्हें पुरस्कार दिए जाएंगे। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन का आधार 1 जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन होगा। 

रानी रामपाल रही हैं दमदार खिलाड़ी
रानी रामपाल बेहद सफल और दमदार खिलाड़ी रही हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता था और 2018 के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल हासिल किया था। उन्होंने एफआईएच ओलिंपिक क्वालिफार में भारत के लिए विजयी गोल कर टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफिकेशन दिलाया था। रानी रामपाल की कप्तानी में भारत एफआईएच रैंकिंग में 9वें स्थान पर पहुंचा। रानी विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी रही हैं। उन्हें 2016 में अर्जुन अवॉर्ड और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है।

वंदना और मोनिका का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए
भारत के लिए 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं वंदना और 150 से ज्यादा मैचों में हिस्सा ले चुकीं मोनिका के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं। दोनों हिरोशिमा में आयोजित एफआईएच सीरीज फाइनल, टोक्यो-2020 ओलिंपिक टूर्नामेंट और भुवनेश्वर में ओलिंपिक क्वालिफायर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत का नाम
भारतीय पुरुष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का नाम भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। उन्होंने भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ओलिंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में उन्होंने मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी की थी। 1919 में रूस में ओलिंपिक क्वालिफायर जीतने वाली टीम में भी वे शामिल थे। पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और खांडकर के नाम हॉकी में उनके योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। करियप्पा का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा गया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने कहा है कि इसके पहले हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने रानी को इस सम्मान का हकदार बताया।   
 

सबसे चर्चित वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

शहीद भगत सिंह की बहन को लेकर फैलाए एक झूठ से रो पड़ा देश, जानें सच

दिमाग की बत्ती जलाओ और IAS इंटरव्यू के इन 5 अटपटे सवालों के दो जवाब

डोली धरती, खिसकी जमीन, जिंदा ही दफ़न हो गए 20 लोग

मौत को ऐसे भी दी जा सकती है मात, किस्मत का खेल दिखाता ये लाजवाब वीडियो

ऐसे तैयार किया जाता है तिरुपति बालाजी का प्रसाद

अपने बच्चे को बचाने के लिए काले नाग से भिड़ गई मां, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स