Hockey Men's World Cup 2023: दुनिया की 16 दिग्गज टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब भारत ने जीता था हॉकी विश्व कप

Published : Jan 03, 2023, 04:02 PM IST
Hockey Men's World Cup 2023: दुनिया की 16 दिग्गज टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब भारत ने जीता था हॉकी विश्व कप

सार

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey Men's World Cup 2023) का आयोजन भारत में होने जा रहा है और यह प्रतियोगिता 13 जनवरी से ओडिशा के राउरकेला (Odisha) में शुरू होगी। भारत के लिए यह गर्व की बात है कि देश को हॉकी विश्व (Hockey World Cup India) की मेजबानी करने का मौका मिला है।  

Hockey World Cup 2023. इस साल की शुरूआत में ही भारत पहले विश्व कप की मेजबानी करेगा। यह विश्व कप हॉकी का है और इसका आयोजन 13 से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के राउरकेला में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया के 16 देशों की दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम भी विश्व कप जीतने की दावेदारी पेश करेगा लेकिन वर्ल्ड की टॉप टीमों से भारत का मुकाबला होगा। हॉकी विश्व कप के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे। यानी हॉकी का हॉट डेस्टीनेशन भारत का खूबसूरत प्रदेश ओडिशा बनने जा रहा है।

कुल 4 ग्रुप में बटेंगी 16 टीमें 
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार-चार के 4 ग्रुप्स में बांटा जाएगा। इन ग्रुप्स को पूल ए, पूल बी, पूल सी और पूल डी नाम दिया गया है। भारतीय टीम पूल डी में शामिल है। वहीं पूल ए में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसी टीमें हैं। पूल बी में जर्मनी और जापान, पूल सी में नीदरलैंड और चिली जैसी टीमों को रखा गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की टीम पांचवें पायदान पर है। होस्ट कंट्री होने के नाते भारत ने सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है।

पूल ए की टीमें

  • ऑस्ट्रेलिया
  • अर्जेंटीना
  • फ्रांस
  • साउथ अफ्रीका

पूल बी की टीमें

  • बेल्जियम
  • जर्मनी
  • कोरिया
  • जापान

पूल सी की टीमें

  • नीदरलैंड
  • न्यूजीलैंड
  • मलेशिया
  • चिली

पूल डी की टीमें 

  • भारत
  • इंग्लैंड
  • स्पेन
  • वेल्स

क्या खत्म होगा 48 साल का सूखा
हॉकी वर्ल्ड कप का इतिहास 52 साल पुराना है और भारत ने अब से 48 साल पहले 1975 में हॉकी वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से ही भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में स्ट्रगल कर रही है। हालांकि इस बार फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम 48 सालों का सूखा खत्म करने में कामयाब हो जाएगी।

1971 में हुई वर्ल्ड कप की शुरूआत
हॉकी वर्ल्ड कप की शुरूआत 1971 में हुई और 1975 में ही वर्ल्ड कप में भारत ने सोना जीता था। भारत कुल मिलाकर चौथी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1982 में भारत ने विश्व कप की मेजबानी की थी। इसके अलावा 2010 और 2018 में भी भारत हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन कर चुका है।

यह भी पढ़ें

IND V/S SL: सूर्यकुमार यादव की बैटिंग प्रैक्टिस देख गेंदबाजों में मचेगी दहशत, मुंबई में आएगा सूर्या का तूफान
 

PREV

Recommended Stories

IND vs IRE: कौन हैं जय मूंदड़ा जो टीम इंडिया के लिए बने मुसीबत, मंडराया सीरिज गंवाने का खतरा
IND vs IRE Live Streaming: कहां-कैसे देखें भारत-आयरलैंड का दूसरा मुकाबला