बहस के बाद हाकी खिलाड़ी और साथी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Published : Feb 21, 2020, 12:05 AM IST
बहस के बाद हाकी खिलाड़ी और साथी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

सार

ये दोनों खिलाड़ी पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के कर्मचारी थे। पुलिस ने बताया कि पंजाब के लिए खेल चुके अमरीक, वालीबाल खिलाड़ी सिमरजीत सिंह और तीन अन्य बुधवार रात प्रताप नगर क्षेत्र में शराब का सेवन कर रहे थे।

पटियाला. हाकी खिलाड़ी अमरीक सिंह और एक अन्य खिलाड़ी की बुधवार रात तीन अन्य लोगों के साथ बहस के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज 

ये दोनों खिलाड़ी पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के कर्मचारी थे। पुलिस ने बताया कि पंजाब के लिए खेल चुके अमरीक, वालीबाल खिलाड़ी सिमरजीत सिंह और तीन अन्य बुधवार रात प्रताप नगर क्षेत्र में शराब का सेवन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की तीन अन्य लोगों से बहस हो गई और उनमें से एक आरोपी ने गोलियां चला दी। घटना के बाद तीनों वहां से भाग गए।तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच
Ind vs Afg 3rd T20: दिल्ली में चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? मैच से पहले पिच रिपोर्ट