Hockey World Cup: विजय अभियान के साथ ही प्वाइंट टेबल पर भी टॉप-टू में भारत, मौके को गोल में बदल न सका स्पेन

Published : Jan 13, 2023, 10:47 PM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 12:06 AM IST
Hockey World Cup: विजय अभियान के साथ ही प्वाइंट टेबल पर भी टॉप-टू में भारत, मौके को गोल में बदल न सका स्पेन

सार

भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर में तीन गोल के मौके मिले लेकिन गंवा दिया। चौथा क्वार्टर स्पेन की असफलता के नाम रहा। भारत ने स्पेन को दो पेनाल्टी कार्नर दिए लेकिन स्पेन की टीम कुछ कर न सकी।

Hockey World Cup: भारत ने हॉकी विश्व कप में धमाकेदार आगाज किया है। शुक्रवार को टीम इंडिया की स्पेन पर शानदार जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में भी टॉप-2 में जगह बना ली है। अब इंडियन टीम ग्रुप डी के प्वाइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है। इंग्लिश टीम ग्रुप में टॉप पोजिशन बनाए हुए है। भारतीय खिलाड़ियों ने स्पेन को 2-0 से शिकस्त दी है।  

अमित के गोल ने स्पेनिश टीम को दबाव में ला दिया

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 1-0 से बढ़त बना ली। भारतीय प्लेयर अमित रोहिदास ने मैच के 12वें मिनट में ही दूसरे पेनाल्टी कार्नर के दौरान रिबाउंड गोल दाग कर भारत के विजयश्री अभियान की नींव डाल दी। इसके पहले दो बार भी चूक भी हुई क्योंकि दो पेनाल्टी को टीम गोल में तब्दील करने में असफल रही। 

अमित के बाद हार्दिक ने दूसरे क्वार्टर में जीत की उम्मीद कर दी दुगुनी

पहले क्वार्टर में स्पेन पर एक गोल की बढ़त के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों ने बराबरी की लगातार कोशिश की लेकिन नाकामी ही हासिल होती रही। भारतीय डिफेंडर्स ने बेजोड़ तरीके से बचाव किया। 24वें मिनट में स्पेन को पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन असफल रहे। उधर, दो मिनट बाद ही 26वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला। इस बार मौका हार्दिक सिंह चूकने नहीं देना चाहते थे और उन्होंने गोल दाग कर भारत की जीत की उम्मीद को दुगुनी कर दी। हार्दिक के गोल के बाद स्पेन 2-0 से पिछड़ता गया।

तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने जान लगा दी...

तीसरा और चौथा क्वार्टर दोनों टीमों के दमदार प्रदर्शन वाला रहा। दोनों तरफ से गोल की कोशिशें हुई लेकिन असफलता ही हाथ लगी। भारत के लिए खुशी इस बात की थी कि टीम को दो गोल से बढ़त हासिल थी। भारती डिफेंडर्स पूरी दमदारी से डिफेंसिव थे। हालांकि, भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर में तीन गोल के मौके मिले लेकिन गंवा दिया। चौथा क्वार्टर स्पेन की असफलता के नाम रहा। भारत ने स्पेन को दो पेनाल्टी कार्नर दिए लेकिन स्पेन की टीम कुछ कर न सकी। इसी के साथ भारतीय विजय अभियान का शानदार आगाज हुआ। भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल