मीडिया में आईं भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से नरिंदर बत्रा के हटने की गलत खबरें, कहा- नहीं लड़ूंगा चुनाव

Published : May 26, 2022, 10:49 AM IST
मीडिया में आईं भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से नरिंदर बत्रा के हटने की गलत खबरें, कहा- नहीं लड़ूंगा चुनाव

सार

 भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा है कि मैंने आईओए अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मैं आगामी चुनावों में आईओए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं, चुने गए नए व्यक्ति को पद सौंप दूंगा।

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा के संबंध में मीडिया में गलत खबरें आईं हैं। खबर चलाई गई कि नरिंदर ध्रुव अध्यक्ष नहीं रहे। उनकी जगह पर किसी और को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में नरिंदर ध्रुव ने स्थिति स्पष्ट की है। 

गुरुवार को जारी एक बयान में नरिंदर ध्रुव ने कहा कि आज सुबह मैंने टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स में खबर पढ़ी कि मैं भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का अध्यक्ष नहीं रहा। एक अखबार ने कहा कि अनिल खन्ना अब कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे और एक अन्य न्यूज पेपर ने कहा कि आर के आनंद या अनिल खन्ना आईओए के चुनाव होने तक आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे।

नरिंदर ध्रुव ने कहा कि ये खबरें गलत हैं। ये दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार भी नहीं हैं। मैंने एफआईएच या आईओए के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा था। वर्तमान में मैं आईओए के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा हूं। जब तक नए चुनाव नहीं हो जाते, पद पर बना रहूंगा। मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि मैं आगामी चुनावों में आईओए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। मैं चुने गए नए व्यक्ति को पद सौंप दूंगा। मैंने आईओए अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है, जैसा कि मीडिया के कुछ वर्गों में गलत तरीके से बताया गया है।

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका
U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी